Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार ग्रहों की चाल हर दिन बदलती रहती है (Grah Gochar May 2025) पंचाग से पता चला है आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए खास होगी। जबकि कईयों के लिए घातक होने वाली है।
Rashifal ज्योतिषार्य पंडित अनिल पांडे से बतााया कि इस बार धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि में बडा बदलाव होने वाला है। इन राशियों के शुभ अशुभ तारिखें, उपाय व शुभ दिन यहां पर बताया गय है।
कुंभ राशि का राशिफल( Kumbh Rashi Rashifal)
इस सप्ताह आपका, आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में मानसिक या शारीरिक परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह धन प्राप्ति की संभावना है। आपको अपने संतान से विशेष सहयोग नहीं मिलेगा
शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky-Unlucky Date)
इस सप्ताह आपको 13, 14 तथा 15 के दोपहर तक का समय तथा 18 तारीख को सावधान रहना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन एक जैसे हैं इस पूरे सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।
उपाय (Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ दिन (Lucky Day)
सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)
आपके जीवन साथी को थोड़ा सा कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके माताजी को चिंताएं बहुत रहेंगी। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। शत्रुओं से आप परेशान हो सकते हैं। आपको अपने संतान से भी सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।
शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky-Unlucky Date)
इस सप्ताह आपके लिए 15 की दोपहर के बाद से 16 और 17 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 13, 14 और 15 की दोपहर तक का समय आपको सावधान रहने का है।
उपाय (Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ दिन (Lucky Day)
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)
आपके जीवनसाथी को रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है। माता जी का आपको विशेष रूप से ख्याल रखना है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाई बहनों के साथ खट्टे मीठे संबंध चलते रहेंगे। आपके पेट में कुछ तकलीफ इस साल भर रहेगी।
शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky-Unlucky Date)
इस सप्ताह आपके लिए 12 और 18 तारीख, विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अच्छी हैं। 13, 14 और 15 की दोपहर तक के समय में आपको धन के बारे में सतर्क रहना चाहिए। 15 की दोपहर के बाद से 16 और 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए।
उपाय (Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के यहां जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा को का पाठ हनुमान जी के समक्ष करें।
शुभ दिन (Lucky Day)
सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
कुंभ राशि का राशिफल( Kumbh Rashi Rashifal)
इस सप्ताह आपका, आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन प्राप्ति की संभावना है। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो अपने दुश्मनों को पराजित कर सकते हैं। रक्त संबंधी विकार के लिए सावधान रहें। आपके गर्दन या कमर में भी दर्द हो सकता है।
शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky-Unlucky Date)
इस सप्ताह आपको 13, 14 तथा 15 के दोपहर तक का समय तथा 18 तारीख को सावधान रहना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन एक जैसे हैं इस पूरे सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए।
उपाय (Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ दिन (Lucky Day)
सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि राशिफल ( Meen Rashi Rashifal)
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के नए-नए और अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ तनाव संभव है। संतान भाव में नीच के मंगल बैठे हुए हैं जिनके कारण सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य भी इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है।
शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky-Unlucky Date)
इस सप्ताह आपके लिए 15 तारीख के दोपहर से लेकर 16 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है। 12 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। 13, 14 और 15 की दोपहर तक आपको धन प्राप्ति हो सकती है। आपको भाग्य से विशेष लाभ हो सकता है।
उपाय (Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।
शुभ दिन (Lucky Day)
सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
















