मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Ram Navmi 2025: अयोध्या में भगवान राम का हुआ सूर्य तिलक, उमड़े हजारों श्रद्धालु

On: April 6, 2025 12:30 PM
Follow Us:
Ram Navmi 2025: अयोध्या में भगवान राम का हुआ सूर्य तिलक, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Ram Navmi 2025: करोड़ों हिंदूओं के अराध्य भगवान राम के पावन अवतरण दिवस रामनवमी के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जगह जगह श्रद्धालु संकीर्तन, कथाएं और शोभायात्रा निकाल रहे हैं।

भगवान राम के मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। भगवान राम की पावन जन्मस्थली में रामनवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह सवेरे से ही हजारों श्रद्धालु भगवान राम के बाल रूप के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े।

दोपहर 12 बजे भगवान रामलला का जन्म हुआ। इस अवसर पर विशेष तकनीक से भगवान राम के मस्तक पर सूर्य तिलक किया गया। विशेष तकनीक से सूर्य की किरणे ठीक 12 बजे भगवान राम के मस्तिक पर पहुंची और करीब 4 मिनट का अति अद्भूत दृश्य दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें  Rewari news: हथियार रखने का जुनून पडा महंगा, अब काटनी होगी जेल

इस दृश्य को विभिन्न टीवी चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।  राम मंदिर में रामलला लगातार 18 घंटे दर्शन देंगे। मंगला आरती के बाद सुबह 5 बजे कपाट खोल  गए। रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे।  इससे पहले, सुबह 9.30 बजे भगवान रामलला को पंचामृत से स्नान कराके शृंगार किया गया।

रामनवमी के अवसर पर भगवान रामलला की दिव्य सजावट की गई। उन्हें रत्न जड़ित मुकुट धारण किए। रामलला को हीरे-माणिक का टीका लगाया गया। राजसी हार, हीरे जड़ित कंगन, दो लटकन वाली स्वर्ण करधनी, पीतांबर वस्त्र, स्वर्ण कुंडल, माणिक-मोती की कंठी, रत्न जड़ित हार, लाल अंगवस्त्रम् यानी दुपट्टा, पैरों में चांदी की पैजनिया, सोने के धनुष-बाण धारण किए हुए थे।

यह भी पढ़ें  Gold Silver Rate: सोने के भाव में लगातार गिरावट जारी , देखें 24 कैरेट सोने के ताजा दाम

अयोध्या प्रशासन के अनुमान है कि 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं ने अयोध्या में स्थित सरयु नदी में स्नान भी किया। इस अवसर पर राम मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था।   गर्मी को देखते हुए राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और राम जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं के लिए रेड कारपेट बिछवाई गई।

ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का जा रहा है। जगह-जगह शेड बनवाए गए हैं। उधर रामनवमी को लेकर यूपी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now