Railway News: रेलवे ने कर दी श्याम भक्तों की मौज: रेवाड़ी से रींगस के बीच चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, यहां होगा ठहराव

On: March 21, 2026 11:26 PM
Follow Us:
Khatu Shyam Special Train

Railway News: बाबा श्याम के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब भक्तों को खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए सफर में अधिक कठिनाई नहीं उठानी पड़ेगी, क्योंकि रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी से रींगस के लिए दो विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।

यह विशेष सेवा जुलाई महीने में शुरू होगी और बाबा श्याम के दर्शनों के लिए आने-जाने का सफर पहले से अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा।Railway News

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी से रींगस के लिए 5 जुलाई से शुरू होगी। यह ट्रेन 6, 10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को सुबह 11:45 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे रींगस स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस से रेवाड़ी के लिए दोपहर 3:05 बजे चलेगी और शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Railway News

यहां होगा ठहराव: बता दे कि ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर भी होगा।Railway News

रेलवे के इस फैसले से उन लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, जो हर महीने खाटूश्याम जी के दर्शनों के लिए दूर-दराज़ से आते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर समय से स्टेशन पहुंचें और यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now