Haryana Crime: रेवाड़ी पुलिस को मिली बडी सफलता, जुआ खेलते हुए पांच आरोपी काबू

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:

Haryana Crime: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने एक मोटर वर्कशॉप के पास सट्टा खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुर निवासी रिंकू, जिला खैरथल तिजारा के गांव कैराणी निवासी रफीक, यूपी के जिला औरेया के गांव गुनहोली निवासी शीशपाल, राजस्थान के जिला करौली के गांव परिता निवासी हेमराज व जिला गुरूग्राम के गांव कासन निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एसके मोटर वर्कशॉप के पास बने बास के शेड में कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से पांच लोगो को काबू किया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चा व 5740 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now