Dharuhera: तेज रफ्तार पिकअप ने​ भिवाडी मोड पर रेहडी संचालक को कूचला

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:

Dharuhera: सोहना​ भिवाडी रोड पर महेश्वरी के पास एक पिकअप की चपेट में आने चूडी बेचने वाले रेहडी संचालक की मौत हो गई।
थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फिरोजाबाद के रहने अकबर अली ने बताया कि वह तथा उसका पिता अख्तर अली महेश्वरी में किराये पर रहते है।

दोनो रेहडी पर चूडी बेचने का काम करते है। उसने बताया कि शनिवार शाम को वे चूडी बेचकर भिवाड़ी मोड़ राजस्थान से अपने किराये के मकान में जा रहे थे। जगदम्बा फर्नीचर दुकान के पास पहुंचे तो ​एक पिकअप चालक ने उसके पिता अख्तर की रेहडी का टक्कर मार जिससे रहेडी पलट गई तथा वह घायल हो गया।

उसने व आस पास के लोगो ने उसके पिता को भिवाडी भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now