Bhiwadli Election News: राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ शाखा भिवाड़ी में शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया केन्द्रीय पर्यवेक्षक अधिकारी शिखा माथुर और परियोजना अभियंता खण्ड भिवाड़ी की निगरानी में संपन्न की गई। इस दौरान सभी औपचारिकताओं का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराए गए।
चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से अनिल कुमार मजोका को भिवाड़ी शाखा का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को शिखा माथुर ने पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कर्मचारी संघ से जुड़े अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे जिनमें सुभाष चन्द्र, आशीष भदौरिया, पवन कुमार चुनबुक, गोपाल शर्मा, प्रशान्त देव, नरेश कुमार योगी और देशराज मीणा प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अनिल कुमार मजोका ने भी कर्मचारियों के कल्याण और संगठन के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का वादा किया। चुनावी प्रक्रिया में उपाध्यक्ष सुभाष यादव, संघ समिति जयपुर के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, कोषाधिकारी मोहन सिंह और प्रचार मंत्री मनोज ठाकुर ने सक्रिय सहयोग दिया।

















