Breaking News: भिवाड़ी की बदलेगी सूरत, BIDA ने की DPR) तैयार

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:

Breaking News:  औद्योगिक शहर भिवाड़ी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर को सुंदर रूप देने के लिए भिवाड़ी औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू की जा रही है। बीडा अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है। निर्माण कार्य के लिए मेरिडियन कंस्ट्रक्शन कंपनी को 14 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है।

 

बता दे कि योजना के तहत भिवाड़ी मोड़ चौक से खिजूरीवास टोल तक करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोर लेन में बदला जाएगा और पूरे रास्ते का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इस परियोजना पर बीडा कुल 25 करोड़ रुपए खर्च करेगा.

परियोजना को सितंबर माह में प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने की संभावना है, जिसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी

इस योजना के लागू होने से सबसे बड़ा फायदा भिवाड़ी मोड़ पर लगने वाले जाम से राहत के रूप में मिलेगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख समस्या बनी हुई है। साथ ही सड़क चौड़ी होने और सौंदर्यीकरण कार्य से शहर की छवि भी बदलेगी। इसके अलावा पुलिस चौकी के पास बीडा का नाम दर्शाने वाला एक स्तंभ भी स्थापित किया जाएगा। Breaking News

बीडा ने भिवाड़ी मोड़ चौक के सौंदर्यीकरण का बजट 1 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए कर दिया है. यहां 18 मीटर का सर्किल बनाया जाएगा, जिसमें सीसी रोड, आयरलैंड, लाइटिंग, रेलिंग, फुटपाथ, पार्किंग और एक स्टेच्यू की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा पुलिस चौकी के पास बीडा का नाम दर्शाने वाला एक स्तंभ भी स्थापित किया जाएगा.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now