मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rajasthan news: 17 भाई-बहनों की एक साथ शादी, कार्ड हुआ वायरल

On: April 9, 2024 11:38 AM
Follow Us:

Rajasthan news : भले ही आजकल युवा कोर्ट व लव मैरीज को बढावा दे रहे हो, लेकिन राजस्थान के गांव में एक साथ 17 की शादी  (uique shadi)  का कार्ड देखकर लोग चौक गए है। कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। इस संयुक्त परिवार की खास तस्वीर देखने को मिली है।

 

बता दे कि राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के एक गांव में शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोखा क्षेत्र के लालमदेसर छोटा के संयुक्त परिवार की शादी का यह कार्ड है। गांव के सुरजाराम गोदारा ने संयुक्त परिवार की एक मिसाल कायम की है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: किसानों की हुई बल्ले बल्ले, कई सालों से अटके ट्यूबवेल कनेक्शनों के वर्क ऑर्डर जारी

17 की शादी एक साथ विवाह

सुरजाराम गोदारा ने अपने 17 पोते पोतियों का एक साथ विवाह का आयोजन uique shadi रखा है। शादी कार्ड में चचेरे भाई-बहन के नाम है. जिसमें 5 लड़के दुल्हे और 12 लड़कियां दुल्हन बनी है। गांव में जैसे ही 12 दूल्हे अपनी बारात लेकर पहुंचे तो पूरा गांव उनकी खातिरदारी में जुट गया। शादी में करीब 6 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए।

5 पोत्र दुल्हनें लेकर पहुंचे: सुरजाराम गोदारा के पांच पोत्रों की धूमधाम से बारात निकली वो अपने ससुराल पहुंचे विवाह के बाद अपनी 5 दुल्हन को लेकर घर पहुंचे। इसी के साथ ही 12 चचेरी बहनें एक साथ दुल्हन बनी. एक ही दिन सभी की शादी हुई. इन सभी दुल्हन के साथ शादी करने के लिए 12 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे. आसपास के गावों में पहली बार इस तरह की शादी का आयोजन देखने को मिला. इस नवाचार के चलते हर कोई बारात देखना और उनकी खातिरदारी करता नजर आया.

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा रोडवेज में निकली भर्ती, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन और आज ही न चूकें अंतिम मौका

सुरजाराम गोदारा के 5 बेटों के लड़के-लड़कियों की हुई शादी: सुरजाराम गोदारा आज भी अपने संयुक्त परिवार में रहते है. उनके पांच बेटे हैं। ओमप्रकाश, गोविंद, मगनाराम, भागीरथ व भेराराम जो सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। इन पांचो के 17 बेटा-बेटी है। जिसमे में पांच लड़के व 12 लड़कियां हैं।

 

12 बहनें एक साथ दुल्हन बनी। एक ही दिन सभी की शादी हुई। इन सभी दुल्हन के साथ शादी करने के लिए 12 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे। आसपास के गावों में पहली बार इस तरह की शादी का आयोजन देखने को मिला।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now