Summer holiday: अगर आप आने वाले दिनों में PGI अस्पताल आने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करना आपके लिए बेहतर हो सकता है. दरअसल गर्मियों की छुट्टियां 16 मई से शुरू हो रही हैं. जिसके चलते अस्पताल की आधे से ज्यादा फैकल्टी छुट्टी पर रहेगी. इससे मरीजों को नियमित सेवाएं मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
भारत-पाक तनाव के चलते पहले रद्द की गई थीं छुट्टियां
कुछ समय पहले भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं. ताकि आपात स्थिति में चिकित्सा सेवाएं सुचारू बनी रहें. लेकिन अब हालात सामान्य हो चुके हैं. इसलिए पुराने आदेश को वापस ले लिया गया है और डॉक्टरों को गर्मियों की नियमित छुट्टियां दी जा रही हैं. Summer holiday:
16 मई से 14 जून तक रहेगा छुट्टियों का पहला चरण
गर्मियों की छुट्टियां दो चरणों में बांटी गई हैं.
पहला चरण: 16 मई से 14 जून तक,
दूसरा चरण: 16 जून से 15 जुलाई तक.
पहले चरण में 50% से ज्यादा सीनियर सलाहकार (Senior Consultants) छुट्टी पर रहेंगे. जिससे कई विभागों में सेवाएं सीमित रह सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि मरीज अपनी अपॉइंटमेंट या ओपीडी विजिट की योजना इन तारीखों को ध्यान में रखकर करें.
छुट्टी लेना व्यक्तिगत निर्णय, कोई बाध्यता नहीं
अस्पताल प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई डॉक्टर या स्टाफ सदस्य छुट्टी नहीं लेना चाहता, तो यह उसका व्यक्तिगत निर्णय होगा. किसी पर भी जबरन अवकाश लेने का दबाव नहीं होगा. हालांकि ज्यादातर डॉक्टर गर्मियों में छुट्टी लेना पसंद करते हैं. जिससे अस्पताल का लोड कम करने के लिए मरीजों को सचेत किया गया है.
साल में दो बार मिलती हैं डॉक्टरों को छुट्टियां
PGI में डॉक्टरों को साल में दो बार छुट्टियां दी जाती हैं – गर्मियों में और सर्दियों में.
गर्मियों में पूरा एक महीना अवकाश मिलता है,
सर्दियों में 15 दिन की छुट्टी दी जाती है.
इन अवकाशों के दौरान आपातकालीन सेवाएं तो चालू रहती हैं. लेकिन कई बार ओपीडी सेवाएं और विशेष चिकित्सीय परामर्श प्रभावित हो जाते हैं.
चार्ज हैंडओवर के लिए 5 जून को सभी डॉक्टरों को आना होगा
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 5 जून (रविवार) को सभी फैकल्टी सदस्यों को ड्यूटी पर आना होगा. ताकि वे चार्ज हैंडओवर (ड्यूटी ट्रांसफर) की प्रक्रिया को पूरा कर सकें. यह एक प्रशासनिक निर्णय है. जिससे अस्पताल की सेवाओं में रुकावट न आए. Summer holiday:

















