NH 919: रैंप विवाद पर हरियाणा-राजस्थान की बैठक, रेवाड़ी प्रशासन ने मांगा एक सप्ताह का समय

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
रैंप ​को लेकर हरियाणा राजस्थान की बैठक आयोजित: रेवाड़ी प्रशासन ने मांगा एक सप्ताह का समय

उपायुक्त ने कहा कि भाईचारा नही बिगाडे, समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।

Rewari News: धारूहेड़ा में अलवर बाइपास पर बने रैंप को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच चल रहा विवाद फिलहाल शांत नहीं हुआ है। मंगलवार को जिला सचिवालय में रेवाड़ी के उपायुक्त और भिवाड़ी सर्व समाज के प्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे पर अहम बैठक हुई, जिसमें प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। उपायुक्त ने बैठक में सभी पक्षों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समाधान निकाला जाएगा।NH 919

गौरतलब है कि यह रैंप करीब दो वर्ष पूर्व उस समय बनाया गया था जब राजस्थान से धारूहेड़ा की ओर काले पानी का बहाव हो रहा था और इससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर यह रैंप बनवाया गया, जिससे धारूहेड़ा के लोगों को राहत मिली,

ALWAR BY PASS POLICE
ALWAR BY PASS POLICERa

हालांकि बाइपास क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी सामने आने लगी। इसी कारण राजस्थान की ओर से इसे तोड़ने की मांग उठाई गई, लेकिन हरियाणा में इसका विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।NH 919

इस विवाद ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस मुद्दे पर राजस्थान के नेताओं विशेषकर बाबा बालकनाथ को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और साफ कहा कि वे राजस्थान के किसी भी नेता का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में सर्व समाज की ओर से अमर सिंह, संदीप दायमा, डॉ. रूप सिंह, हवा सिंह दायमा, भूप सिंह सहित कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले 13 जुलाई को इस मुद्दे पर महापंचायत हुई थी और उसी दिन एसडीएम की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलने का समय लिया था।

रैंप को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिन-रात पुलिस बल की तैनाती जारी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, महापंचायत के बाद से अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now