मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Highway से जुड़ेगा हरियाणा से राजस्थान, लोगों का आसान होगा सफर, होगा बड़ा फायदा

On: June 1, 2025 8:01 AM
Follow Us:
expresway

New Highway: हरियाण से राजस्थान जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा से राजस्थान को जोड़ने वाले नए हाईवे की सर्वे शुरू हो गया है। इस नए हाईवे से से चूरू जिले सहित संपूर्ण बीकानेर के लोगों का सफर आसान होने वाला है।New Highway

खबरों के अनुसार आमजन के सुगम सफर के लिए केन्द्र सरकार की ओर से सड़कों के सुधार अन्तर्गत महत्वपूर्ण सड़क मार्ग विकसित किए जाने के क्रम में चूरू जिले से नए हाईवे का निर्माण होगा। इस अहम योजना अन्तर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया गया है।New Highway

यह भी पढ़ें  Fire in Haryana: यमुनानगर में एक कैमिकल कंपनीं में लगी भयंकर आग

चूरू से सिरसा तक बनेगा नया हाइवे

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा से चूरू तक नया हाईवे बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए इस हाईवे की कुल लम्बाई का सर्वे चल रहा है। सूत्रों की माने तो इस सर्वे से पहले सिरसा से करीब 34 किलोमीटर की लंबाई का हिस्सा पहले ही तय किया जा चुका हैं। सिरसा से चूरू जिले तक बनने वाले इस हाईवे से न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि राजस्थान से वाहनों का प्रवेश होगा। जिन्हें हरियाणा और पंजाब तक जाने के लिए सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।

यह भी पढ़ें  75 वीं वर्षगांठ पर 75 छात्राओं को स्कॉलरशिप देखकर राव इंद्रजीत सिंह ने किया सम्मानित

निजी कम्पनी कर रही है सर्वे

सिरसा, नोहर और तारानगर होते हुए बनने वाला यह हाईवे चूरू को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की ओर से इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया हैं। निजी कम्पनी सर्वे की रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंपेगी।
इनका कहना है
केन्द्र सरकार की ओर से सड़क सुधारीकरण, विकास एवं विस्तार योजना के माध्यम से हरियाणा राजस्थान को जोड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गति प्रदान की जा रही है। सिरसा चूरू तक का हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा जिससे न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि शेखावाटी सहित राजस्थान के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now