मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Bypass: हरियाणा के इस जिले में बनेगा 41 किमी लंबा नया बाईपास

On: January 11, 2026 5:02 PM
Follow Us:
हरियाणा के इस जिले में बनेगा 41 किमी लंबा नया बाईपास

New Bypass: हरियाणा सरकार ने हिसार शहर के लिए एक बड़ी और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार बाईपास निर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के तहत शहर के बाहर से गुजरने वाला नया बाईपास बनाया जाएगा, जिससे हिसार के भीतर यातायात का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

 

कई बार उठाई जा चुकी है मांग: बता दे इसको लेकर कइ बार मांग उठाई जा चुकी है। लंबे समय से शहरवासियों द्वारा ट्रैफिक जाम और भारी वाहनों की समस्या को लेकर मांग उठाई जा रही थी, जिसे देखते हुए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। नए बाईपास के निर्माण से शहर के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे न केवल मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि आम लोगों को भी सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।New Bypass

यह भी पढ़ें  सावधान! रेवाड़ी के मसानी में दिखाई दिए Tiger के पग मार्क..

 

ट्रैफिक दबाव होगा कम: जिला प्रशासन का मानना है कि बाईपास बनने के बाद शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे समय की बचत के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आएगी। लगातार लगने वाले जाम और वाहनों की भीड़ के कारण होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

• परियोजना की कुल लागत: लगभग 1900 करोड़ रुपये
• भूमि अधिग्रहण पर खर्च: करीब 1000 करोड़ रुपये
• निर्माण एजेंसी: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
• बाईपास की कुल लंबाई: लगभग 41 किलोमीटर

यह भी पढ़ें  Bhiwadi: लक्खी मेले में ड्रोन से होगी निगरानी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

सरकारी जानकारी के अनुसार यह नया बाईपास हिसार-राजगढ़ रोड (एनएच-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (एनएच-9) को पार करेगा और आगे चलकर हिसार-कैथल रोड (एनएच-52) तक जाएगा। इस रूट के जरिए शहर के चारों ओर एक सुगम वैकल्पिक मार्ग विकसित किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जानिए क्या है ये प्राजेक्ट New Bypass

• रूट: एनएच-52 से एनएच-9 होते हुए एनएच-52 तक
• उद्देश्य: भारी वाहनों को शहर से बाहर डायवर्ट करना
• लाभ: ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और हादसों में कमी

यह भी पढ़ें  Jua: कोल्डड्रिंक की दुकान पर पुलिस की रेड, जुआ खिलवा रहा युवक काबू, मोबाइल और 5670 नकदी बरामद

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बाईपास के बनने से हिसार के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते उद्योगों को माल ढुलाई में आसानी होगी, जिससे निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरकार का दावा है कि यह परियोजना हिसार को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।New Bypass

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now