NCR News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम साइबर सीटी एक दो नहीं बल्कि 3 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। बता दे इसके लिए HSIIDC ने 12 गांवों की 1800 एकड़ भूमि चिह्नित की हैं। जल्द ही ये प्रकिया सिरे चढाई जानी है। हरियाणा में रोजगार की बाट जोह रहे युवाओं के लिए ये 3 नए औद्योगिक क्षेत्र किसी तोहफे से कम नहीं है। यानि बडी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
HSIIDC के अनुसार अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक ई- भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण दर्ज करेंगे। सत्यापन और आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। यह प्रकिया भूमि अधिग्रहण नहीं होगी बल्कि इसे धीरे-धीरे सरकार की ओर से खरीदा जाएगा।
सबसे अहम बात यह है जमीन मालिक की ओर से जमीन बेचने की इच्छा जताने के बाद नेगोसिएशन के आधार पर ई- भूमि पोर्टल के जरिए जमीन खरीद की प्रकिया को पूरा किया जाएगा। यानि किसानो की मर्जी के बाद ही खरीदी जाएगी। जमीन देने के लिए कोई जबरदस्ती नहीं होगी तथा न ही अधिग्रहण की जाएगी।NCR News
बता दे कि अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक ई- भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण दर्ज करेंगे। सत्यापन और आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। यह प्रकिया भूमि अधिग्रहण नहीं होगी बल्कि इसे धीरे-धीरे सरकार की ओर से खरीदा जाएगा।
पहले चरण में जमीन मालिकों के साथ सीधा एग्रीमेंट होगा। इसके जरिए जमीन की कीमत निर्धारित की जाएगी। इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का काम शुरू होगा।
इन जगहों पर विकसित होंगे नए औद्योगिक क्षेत्र
पहला औद्योगिक क्षेत्र: बता दे कि पद्मा स्कीम के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा. इसके लिए रामपुर, जनौला, जोरी और जटोला गांव की 750 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है.
दूसरा औद्योगिक क्षेत्र: बता दे कि इसी क्रम मे पाटोदी- फर्रूखनगर में प्रस्तावित है. इसके लिए जटोला, जोरी, सांपका और ताजनगर गांव की 500 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है.
तीसरा औद्योगिक क्षेत्र : फर्रूखनगर- हरसरू में प्रस्तावित है. इसके लिए बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर और धाना गांव की 550 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है.

















