मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : नायब सैनी का बडा फरमान, पुलिस महकमे में मची हलचल

On: January 9, 2026 9:26 PM
Follow Us:
CM HARYANA NEWS

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संवैधानिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अब अपराध नियंत्रण की सीधी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस थाना क्षेत्रों के स्टेशन हाउस ऑफिसर यानी SHO पर तय की जाएगी।

डिमोट हो सकता है थानाधिकारी: यदि किसी क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ती हैं या अपराधियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण मिलता पाया जाता है, तो संबंधित SHO के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में SHO को इंस्पेक्टर पद से डिमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।Haryana

यह भी पढ़ें  Rao Inderjit Singh ने गडकरी से की मुलाकात, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टोल कलेक्शन की नई प्रणाली होगी लागू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यह बयान सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में उद्योगपतियों के साथ बजट से पहले आयोजित संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सख्त और अभूतपूर्व कदम है। सरकार चाहती है कि थानों में तैनात अधिकारी केवल कुर्सी पर बैठकर कार्य न करें, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाएं। अब किसी भी SHO का कार्यकाल और भविष्य उसके प्रदर्शन से ही तय होगा।

यह भी पढ़ें  Indian Army Recruitment 2022: टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए नौकरी, जल्द करें आवेदन

कानून कैसे होगा मजबूत: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा तभी संभव है जब कानून व्यवस्था मजबूत हो। यदि किसी क्षेत्र में अपराध बढ़ता है तो उसका सीधा असर आम जनता के साथ-साथ उद्योग और विकास पर भी पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह स्पष्ट नीति बनाई है कि अपराध को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SHO को अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग, अपराधियों पर निगरानी और आम नागरिकों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana BPL Family: हरियाणा के लाखों BPL परिवारों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

पुलिस महकम में हलचल’ उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदार और मेहनती पुलिस अधिकारियों को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन जो अधिकारी अपने कर्तव्यों से पीछे हटेंगे या अपराधियों से सांठगांठ करेंगे, उनके लिए पुलिस विभाग में कोई स्थान नहीं होगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पुलिस महकमे में हलचल मानी जा रही है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में थाना स्तर पर पुलिसिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now