PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त आने से पहले लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम ? यहां जानें पूरी प्रोसेस

On: March 21, 2026 11:32 PM
Follow Us:
How to check your name in the 20th installment list of PM Kisan Yojana?

PM Kisan yojana : देश के करोड़ों किसान PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 20 जून 2025 को यह राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, सरकार द्वारा इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 31 जुलाई से पहले ₹2000 की किस्त पाने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें। और आपका नाम लिस्ट में है या नहीं कैसे चेक करें, यहां हम पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

लिस्ट में नाम चेक करना जरूरी

​कई बार किसी तकनीक कमी के कारण लाभार्थियों की सूची में नाम कट जाता है। इसे PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशरी लिस्ट में चेक किया जा सकता है। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें और अपना नाम देखें।​

जानें कैसे चेक करें आपका नाम

​आपका नाम PM Kisan लिस्ट में शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। ‘Beneficiary List’ ऑप्शन पर क्लिक करें। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। ‘Get Report’ पर क्लिक करें। अपनी जानकारी से नाम चेक करें और देखें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपकी किस्त नहीं आएगी। ऐसे में आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी ताकि अगली किस्त समय पर मिले।​

बैंक अकाउंट और किसान रजिस्ट्री भी जरूरी​

​अगर बैंक अकाउंट की डिटेल्स गलत हैं, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। आधार लिंक, IFSC कोड और खाता नंबर सही होना चाहिए। किसी भी गड़बड़ी को ग्राम पंचायत या CSC सेंटर पर जाकर ठीक करवाएं। अब सिर्फ PM Kisan में रजिस्ट्रेशन काफी नहीं है। Farmer Registry भी कराना अनिवार्य है। इसे राज्य के किसान पोर्टल या CSC सेंटर पर जाकर पूरा किया जा सकता है।​

ई-केवाईसी अनिवार्य​अगर आपने ई-केवाईसी (eKYC) नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसे ऑनलाइन या CSC सेंटर पर जाकर पूरा किया जा सकता है। pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर और OTP के जरिए ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।​

जानें कब आएगी किस्त

​पिछली 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आई थी। हर 4 महीने में एक नई किस्त आती है। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून 2025 के तीसरे या चौथे हफ्ते में आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह किस्त कल यानी 20 जून को जारी हो सकती है।​

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now