PM Modi: क्या इंदिरा-नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ सकेंगे PM Modi ? जानिए कौन कितने साल रहा PM

On: March 21, 2026 9:16 PM
Follow Us:

PM Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। 9 जून उन्होंने लगातार तीसरी बार देश की सत्ता की कमान संभाली। नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लगातार तीसरी बार शपथ लेते ही वह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की श्रेणी में शामिल हो गए। आइए जानते है इंदिरा गांधी व जवाहर लाल कितने साल तक PM  रहें। क्या PM Modi  उन दोनो का का रिकोर्ड तोड पाएंगे।

जवाहर लाल नेहरू का कार्यकाल: आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। जवाहर लाल नेहरू ने लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली। पंडित नेहरू 1947 से 1964 तक करीब 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे।

neharu

 

प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। कुलमिलाकर 16 वर्ष, 9 महीने, 13 दिनों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली।

इंदिरा गांधी का कार्यकाल: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। चार बार देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा ने 1966 से 1977 तक लगातार तीन कार्यकालों तक देश की सत्ता संभाली थी।

indrea
PM indrea gandhi

बता दे कि 1966 में लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1967 में हुए चुनाव में जीत दर्ज करके उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 1971 के चुनाव में जीत दर्ज करके इंदिरा ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनका चौथा और अंतिम कार्यकाल 1980 से 1984 तक था। 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा की हत्या कर दी। कुल मिलाकर इंदिरा 15 वर्ष, 11 महीने और 22 दिनों तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।PM Modi

 

नरेंद्र मोदी: भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी ने भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाई ।

पीएम मोदी
पीएम मोदी

9 जून 2024 से प्रधानमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ। उन्होंने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद संभाला था। तीसरा कार्यकाल पूरा करते ही तीसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता रहेंगे।PM Modi

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now