Haryana news: रेवाड़ी के नरेंद्र सिंह यादव तीसरी बार फहराएंगे माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा

On: March 21, 2026 11:02 PM
Follow Us:
एक बार फिर यादव बनाएगें अनूठा विश्व रिकॉर्ड, इस शिखर पर तीसरा होगा अभियान

Haryana news: रेवाड़ी जिले के प्रख्यात पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव एक बार फिर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को वे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर) पर भारतीय तिरंगा फहराएंगे।

यह उनका इस शिखर पर तीसरा सफल अभियान होगा, जिससे वे माउंट एल्ब्रस को सबसे अधिक बार फतह करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। यह गौरव उन्हें एक अनूठे विश्व रिकॉर्ड के रूप में स्थापित करेगा।

नरेंद्र सिंह यादव 6 अगस्त को रूस के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण टीम का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले वे वर्ष 2017 और 2023 में माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई कर चुके हैं। नरेंद्र न केवल पर्वतारोहण के क्षेत्र में अग्रणी हैं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।Haryana news

उनकी एक और प्रेरणादायक पहल “रन फॉर राम” नाम से चल रही है, जिसमें वे देश की चार दिशाओं से दौड़ते हुए अयोध्या को जोड़ने का संकल्प लेकर अब तक रामेश्वरम, सोमनाथ और बूढ़ा अमरनाथ से कुल 6211 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।

वे प्रतिदिन औसतन 51 किलोमीटर दौड़ पूरी करते हैं। इस ऐतिहासिक दौड़ की अंतिम कड़ी जनवरी 2026 में परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) से शुरू होगी।नरेंद्र सिंह की यह उपलब्धि केवल रेवाड़ी ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now