Internet Blackout: ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध अब अपने चरम सीमा पर पहुंच चुका है। एक तरफ अमेरिका पीछे हटने को तैयार नहीं है वहीं दूसरी तरफ ईरान भी जीत का इरादा रख रहा है। ईरान अमेरिका युद्ध के वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है। होर्मूज स्ट्रेट बंद करने की धमकी देने के बाद अब ईरान ने पूरी दुनिया को एक और धमकी दी है जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है।
पूरी दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान (Internet blackout)
ईरानी पूरी दुनिया को धमकी दिया है कि वह पूरी दुनिया का इंटरनेट काट सकता है। ईरान का कहना है कि अगर दुनिया के तमाम देश अमरीकी सैनिकों को अपने धरती पर पनाह देना बंद नहीं करेंगे तो वह इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहे।
लाल सागर के इंटरनेट केबल को काट सकता है ईरान
ईरान ने धमकी दिया है कि वह लाल सागर के इंटरनेट कनेक्शन को काट सकता है जिसके बाद पूरी दुनिया में एक साथ इंटरनेट ब्लैक आउट हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी और इंटरनेट ब्लॉक होने के साथ-साथ कॉलिंग भी प्रभावित होगी।
लाल सागर: दुनिया का 17% इंटरनेट ट्रैफिक यहीं से गुजरता है। लाल सागर के नीचे जो केबल्स बिछाया गया है वह कोई मामूली तार नहीं है बल्कि यह पूरे वर्ल्ड डाटा का महामार्ग है।
ग्लोबल ट्रैफिक: दुनिया का लगभग 17% इंटरनेट ट्रैफिक अकेले इसी रास्ते से हैंडल होता है।
क्षेत्रीय प्रभाव: एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट को जोड़ने वाला करीब 30% क्षेत्रीय ट्रैफिक इन्हीं केबल्स पर निर्भर है। अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया में इंटरनेट बंद हो जाएगा और हंगामा मच जाएगा।
भारत पर भी पड़ेगा असर
अगर इंटरनेट बंद होता है तो इसका सीधा असर भारत को भी देखने को मिलेगा। भारत में भी इंटरनेट पूरी तरह से बंद हो जाएगा। सूत्रों की माने तो भारत सरकार के द्वारा टेलीकॉम कंपनियों को इस समस्या के लिए तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो इंटरनेट स्लो हो जाएगा और पूरी दुनिया पर इसका असर देखने को मिलेगा। ईरान अगर लाल सागर के तार काट देता है तो भारत में भी इंटरनेट व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाएगी।
Also Read:Haryana Mandi news: हरियाणा के मंडियो में कल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों के लिए नए नियम लागू
ईरान अपने देश के इंटरनेट केबल्स को पहले ही कट चुका है और पूरे ईरान में कई महीनों से इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रही है। ईरान के धमकी के बाद पूरी दुनिया में खान वाली मची हुई है।
Also Read:Haryana News: रेवाड़ी की हाईटेक जेल में सुरक्षा चूक बनी कलंक, जानिए क्यों बदनाम है ये जेल















