हरियाणा के अनमोल जैन नेकजाकिस्तान ने लहराया परचम,एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता रजत

On: March 21, 2026 10:54 PM
Follow Us:
अनमोल जैन

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के युवा अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं नगर निगम फरीदाबाद के ब्रांड एंबेसडर अनमोल जैन ने कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल और पीसीसी डेलीगेट प्रियंका अग्रवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी अनमोल जैन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि अनमोल जैन की यह उपलब्धि न केवल बल्लभगढ़ बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस होनहार खिलाड़ी ने अपनी मेहनत और लगन से साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

प्रियंका अग्रवाल ने भी अनमोल जैन और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।सभी ने अनमोल जैन की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की महासचिव सोनू चौधरी, वरिष्ठ नेता प्रताप शर्मा, शुभम कसाना, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, धर्मवती, सेवादल सचिव सगीरन खान, कुंदन नंबरदार, नीरज बंसल, अमित ठाकुर, प्रकाश सिंगला, गौरव गोयल और गजेंद्र डागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now