Flight Travel Hacks : फ्लाइट में मिलने वाली सुविधाओ की चीजों को बेफिक्र ला सकते है घर ,इन बातों का रखें विशेष ध्यान

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:
_haryana

Flight Travel Hacks: हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाती हैं. लेकिन अधिकतर लोग इस उलझन में रहते हैं कि कौन-सी चीजें घर ले जा सकते हैं और कौन-सी नहीं. यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी चीजें, जो आप बिना किसी झिझक फ्लाइट से घर ले जा सकते हैं.Flight Travel Hacks

1. एयरलाइन हेडफोन

अधिकतर एयरलाइंस अपने यात्रियों को हेडफोन देती हैं, जो आमतौर पर वन-टाइम यूज़ वाले होते हैं. ये सस्ते और बेसिक क्वालिटी के होते हैं और एयरलाइन इन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं करती. इसलिए आप इन्हें आराम से अपने बैग में रख सकते हैं.

2. रैप्ड कंबल और तकिए
अगर आपकी इंटरनेशनल फ्लाइट में पैकेजिंग में बंद कंबल और तकिया मिले हैं, तो वे आपके हो जाते हैं. ये चीजें एयरलाइन दोबारा यूज़ में नहीं लातीं, इसलिए आप इन्हें ट्रैवल किट का हिस्सा बना सकते हैं. लेकिन खुले हुए कंबल-तकिए न उठाएं.

3. स्लीप मास्क, मोजे और ब्रश किट

फ्लाइट में दिए जाने वाले स्लीपिंग किट जैसे मास्क, मोजे, टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि भी वन टाइम यूज़ के लिए होते हैं. इन्हें एयरलाइन दोबारा नहीं मांगती, इसलिए आप इन्हें अपने पास रख सकते हैं.

4. बचे हुए स्नैक्स और चॉकलेट्स
यदि आपने अपनी उड़ान के दौरान मिलने वाले बिस्किट, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट्स नहीं खाए हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय अपने साथ घर ले जाना बिल्कुल सही है. यह आपके टिकट का हिस्सा होता है.

5. मैगजीन और मेन्यू कार्ड
इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दी जाने वाली मैगजीन और मेन्यू कार्ड अक्सर बेहद क्रिएटिव और स्टाइलिश होते हैं. ये भी यात्री के लिए ही छापे जाते हैं और इन पर नाम नहीं होता. आप इन्हें अपने साथ ले जा सकते हैं और ये यादगार के तौर पर भी काम आते हैं.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
फ्लाइट क्रू सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं. लेकिन इन चीजों को ले जाने पर वे आपत्ति नहीं जताते, क्योंकि ये नियमों के तहत आती हैं.
केवल साफ-सुथरी, रैप्ड और अनयूज़्ड चीजें ही घर ले जाएं.
अगर कोई सामान इस्तेमाल किया गया है (जैसे खुले कंबल या तकिए), तो उसे वहीं छोड़ना बेहतर होता है.Flight Travel Hacks

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now