Ajab Gajab: दो खूबसूरत दुल्हनों के साथ सुहागरात मनाएगा दूल्हा, अनोखे कपल की कहानी सुन घूम रहा सबका माथा

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
video

Anokhi Shadi: गुजरात के नवसारी जिले से एक चौंकाने वाली और दिलचस्प खबर सामने आई है. यहां वांसदा तालुका के खानपुर गांव में एक ऐसी शादी हुईं है जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है.

इस शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. क्योंकि इसमें एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों के नाम छपे हैं. जी हां, 36 वर्षीय मेघराजभाई देशमुख नामक युवक 19 मई को एक ही मंडप में दो युवतियों से विवाह किया है. हैरानी की बात ये है कि इस शादी में उनके तीन बच्चे भी शामिल होंगे… दो एक महिला से और एक दूसरी से. Ajab Gajab

मेघराजभाई नवसारी के खानपुर गांव के पारसी फलिया में रहते हैं. उन्हें सबसे पहले खांडा गांव की काजल गावित से प्यार हुआ और साल 2010 में दोनों ने सगाई कर ली.

इसके कुछ साल बाद मेघराजभाई को केलिया गांव की रेखाबेन गाइन से भी प्यार हो गया और 2013 में उनसे भी सगाई कर ली. इसके बाद मेघराजभाई दोनों महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे.

इस दौरान काजल से उन्हें दो बच्चे हुए और रेखा से एक बेटा. अब जब सभी परिवार इस रिश्ते से खुश हैं. तो ये अनोखी शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ होने जा रही है.

आदिवासी परंपरा से जुड़ी है ये शादी
दरअसल, यह शादी आदिवासी समाज की एक विशेष परंपरा “चांदला विधि” या “फुलहर” से जुड़ी है. इसमें युवक और युवती शादी से पहले पति-पत्नी की तरह साथ रह सकते हैं. जब वे आर्थिक रूप से सक्षम हो जाते हैं तब वे सामाजिक और धार्मिक रीति से शादी करते हैं. मेघराजभाई भी इसी परंपरा के अनुसार दोनों युवतियों के साथ वर्षों से रह रहे थे और अब अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने जा रहे हैं.

वायरल हुआ शादी का कार्ड, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
जब इस शादी का कार्ड सामने आई तो उसमें तीन नाम देख सब चौंक गए… एक दूल्हा और दो दुल्हन. लोग इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं. कई लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं तो कुछ आदिवासी परंपरा को लेकर जानकारी ले रहे हैं. मेघराजभाई को न सिर्फ वांसदा से, बल्कि पूरे गुजरात से शादी की बधाइयां और कॉल्स मिल रहे हैं. यह शादी अब एक “वायरल वेडिंग” बन चुकी है.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now