Dharuhera News : एमटूके काउंटी हाइट्स में आरडब्लूए और यूरो इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से शिव मंदिर के प्रांगण में “कृष्ण जन्माष्टमी” का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चो ने रंगारंग प्रस्तति दी।
इस मौके पर रंग-बिरंगे परिधानों में यूरो इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण की लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर नृत्य और दही हांडी का भी शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में यूरो इंटरनेशन की डीन श्रीमती मीनू दूबे ने नन्हें बच्चों को इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया तथा कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में बताया गया।Dharuhera News
आरडब्ल्यूए के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, एम2के काउंटी हाइट्स के प्रधान प्रवीण कुमार और महिला समिति की अध्यक्षा दया शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेने वालों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

















