Special Train: Haryana से होकर गुजरेगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के कराएगी दर्शन

On: March 21, 2026 9:11 PM
Follow Us:

Special Train:  आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन का संचालन 25 सितंबर से किया जाएगा, जो रेवाड़ी जंक्शन होकर गुजरेगी। यह यात्रा 8 रात व 9 दिन की होगी। अगर आप भी चार धाम के दर्शन करना चाहते है तो यह ट्रेन आपके लिए बेहतर विवक्ल होगी।

ट्रेन अमृतसर से रवाना होकर रेवाड़ी पहुंचने के बाद यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर, इंदौर के ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर व द्वारकाधीश मंदिर, वेरावल के सोमनाथ और गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कराएगी। इसके बाद ट्रेन 1 अक्टूबर को वापसी में दोबारा रेवाड़ी से होते हुए अमृतसर लौटेगी।Special Train

आईआरसीटीसी जयपुर कार्यालय के अपर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यात्रा को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। स्लीपर श्रेणी में 640 सीटें हैं, जिनका किराया 19,555 रुपये रखा गया है।

थर्ड एसी (स्टैंडर्ड) श्रेणी में 70 सीटें उपलब्ध हैं, जिसके लिए 27,815 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। वहीं सेकंड एसी (कंफर्ट) श्रेणी में 52 सीटें निर्धारित की गई हैं और प्रति यात्री शुल्क 39,410 रुपये है।

यात्रियों को इस पैकेज में सभी भोजन, डबल या ट्रिपल शेयरिंग पर आरामदायक आवास, स्थानांतरण व भ्रमण के लिए बस सुविधा, ट्रेन में एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संतुष्टि और देशभक्ति से जुड़ा अनुभव प्रदान करना है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now