Dharuhera News: श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

On: April 1, 2026 8:54 AM
Follow Us:
Dharuhera News: श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

Dharuhera News: नंदरामपुर बास रोड स्थित मातादीन कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया।Dharuhera News

कथावाचक आचार्य शिवदत्त महाराज ने कहा कि कथा मे पांच अध्यायों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ये पांच अध्याय भागवत के पंच प्राण हैं। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान और कंस वध का वर्णन किया गया। इसके साथ ही महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करने का प्रसंग भी सुनाया गया।Aaj ka Rashifal: Rashifal : इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आपकी राशि का हाल

 Dharuhera News: श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया
Dharuhera News: श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया

कालयवन वध और उधव-गोपी संवाद का भी उल्लेख हुआ। पंडित जी ने ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाने, द्वारका की स्थापना और रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया। श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी भक्तों को आनंदित किया।

इस मौके पर महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया था। महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा और परमात्मा का मिलन हुआ। कथा के अंत में श्रीमद् भागवत कथा की आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।Breaking News: पूर्व केंद्रीय मंत्री Anurag Singh Thakur का धारूहेड़ा में भव्य स्वागत

कल होगा भंडारा: आयोजकों के अनुसार कथा का प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 6 बजे तक कथा का वाचन होगा। कथा का समापन 2 अप्रैल को पूर्णाहुति और हवन के साथ किया जाएगा, जबकि इसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।Dharuhera News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now