M2k County Dharuhera: धारूहेड़ा: एम2के काउंटी में आरडब्ल्यूए की ओर से शिव मंदिर के पास श्री खाटू श्याम कथा का तीन दिवसीय आयोजन से शुक्रवार से शुरू हुआ। कथा के शुभारंभ पहले दिन श्री श्याम के जयकारों के साथ निशाल यात्रा निकाली गई।

यात्रा को कथा वाचक दिनेश राजस्थानी ने श्री श्याम के जयकारों से रवाना किया। श्री श्याम के जयकारों के साथ निशान यात्रा सोसायटी से कथा स्थल पहुची। एम2के काउंटी आरडब्ल्यूए के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय श्री खाटू श्याम कथा प्रतिदिन अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।M2k County Dharuhera

उन्होंने बताया कि कथा के दूसरे 17 जनवरी को विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 18 जनवरी को विशाल श्याम भजन संध्या रखी गई है। इस मौके पवन शर्मा, मंदिर पुजारी राजेंद्र , के एम शर्मा, जितेश सुभाष, देवेंद्र, पवन आदि मौजूद रहे मौजूद रहे।M2k County Dharuhera

















