Electricity: अब बिजली खपत से पहले करना होगा पैसे का भुगतान, मीटरों में होगी प्रीपेड सुविधा

On: March 21, 2026 11:44 PM
Follow Us:
Electricity

Electricity: राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में करीब 1.43 करोड़ कनेक्शन धारकों के लिए DISCOM स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर रही है। इन मीटरों में प्रीपेड सुविधा होगी यानी बिजली की अब उपभोक्ताओं को बिजली खपत से पहले पैसे का भुगतान यानी रिचार्ज करना होगा।

इससे बिजली कंपनियों के खजाने में बिजली की आपूर्ति से पहले सालाना लगभग 50 हजार करोड़ रुपये आएंगे। केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत राज्य में लगभग 1.43 करोड़ कनेक्शन धारकों के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होने जा रहा है। हालांकि, उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 15 पैसे की छूट मिलती रहेगी। इस पर 14037 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक पोस्टपेड विकल्प भी है। Electricity

बिलिंग दो से चार महीने में हो जाएगी शुरू

डिस्कॉम द्वारा एक ऐसी मशीन तैयार कर रहा है ताकि उपभोक्ता इसे आसानी से अपना सके। इसके लिए हम पहले दो से चार महीने के लिए पोस्टपेड की सुविधा देने पर विचार कर रहे हैं। उसके बाद, यह स्वचालित रूप से प्रीपेड हो जाएगा। तो मीटर के पास दोनों विकल्प होंगे। टीम ने जांच शुरू कर दी है।

इसके पीछे का उद्देश्य डिस्कॉम की आर्थिक स्थिति में सुधार करना और लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now