Rewari News: तुर्कीयावास गांव में प्रतिभावान छात्र-छात्रा का सम्मान, गांव का नाम किया रोशन

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
तुर्कीयावास गांव में प्रतिभावान छात्र-छात्रा का सम्मान, गांव का नाम किया रोशन

Rewari News: तुर्कीयावास गांव में ग्राम पंचायत की ओर से रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में छात्र लोकेश कुमार और छात्रा रितिका को गांव का गौरव बढ़ाने के लिए पंचायत द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सरपंच नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। वहीं रितिका पुत्री नरेंद्र कुमार ने मेडिकल साइंस में जिला टॉप किया और नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एक नई मिसाल पेश की। पंचायत ने इन दोनों प्रतिभाओं को सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

पंचायत सदस्यों ने युवाओं से प्रेरणा लेने और मेहनत व लगन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर तेजराम, ओमदत्त, सुरेश, श्रवण कुमार, गोपाल, नवीन प्रकाश, दलीप, अशोक, श्याम सुंदर, संजीव पंच, हरद्वारी नंबरदार, प्रेमबती, पुष्पा देवी और रामबती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now