Rewari News: सीहा स्कूल में फनडे के साथ शुरू हुआ समर कैंप

On: March 21, 2026 11:44 PM
Follow Us:
हरियाणा के जिला रेवाडी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिमालय सदन के तत्वावधान में आज भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ फन गेम्स के साथ हुआ तथा ग्रीष्मावकाश से पहले अंतिम कार्य दिवस को फन डे के रूप में मनाया गया।

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाडी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिमालय सदन के तत्वावधान में आज भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ फन गेम्स के साथ हुआ तथा ग्रीष्मावकाश से पहले अंतिम कार्य दिवस को फन डे के रूप में मनाया गया।

कैंप के पहले दिन की गतिविधियों में विभिन्न भाषाओं में ग्रीटिंग, अल्फाबेट्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप के उद्घाटन सत्र पर स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान नरेश कुमार तथा वर्तमान प्रधान नरबीर विशिष्ट अतिथि रहे।Rewari News

स्टाफ सचिव यशपाल आर्य के संयोजन तथा हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित इस कैंप में अध्यापिका मंजू शर्मा के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

फन गेम्स थ्री लेग रेस, नींबू चम्मच रेस, मटकी रेस तथा रस्साकसी में चारों सदन के बीच में बेहद रोचक मुकाबले हुए। वरिष्ठ प्राध्यापक सतपाल सिंह की देखरेख में विद्यालय में छबील लगाई गई। विद्यालय के महिला स्टाफ के संयोजन में बालिका मंच के आयोजन के साथ फन डे का समापन हुआ।

उल्लेखनीय है की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भाषाई नवाचार पर केंद्रित भारतीय भाषा साप्ताहिक समर कैंप में प्रतिदिन नवाचारी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now