Rewari News: खरखडा महाविद्यालय में नेशनल स्पेस डे पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित

On: March 21, 2026 10:57 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में शुक्रवार को “नेशनल स्पेस डे” के अवसर पर भारत अंतरिक्ष शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।Rewari News

इस वेबिनार में भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी बी.एससी. के विद्यार्थियों के साथ सम्मिलित हुईं। वेबिनार का विषय “आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं तक” रखा गया।Rewari News

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम, प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक ज्ञान की परंपरा और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

यह वेबिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिसमें अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई ।कार्यक्रम में श्रीमती दयावती, डा सत्येन्द्र सिंह, डॉ. मनु कुमार तथा डॉ. कविता भी उपस्थित रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now