Haryana News: जिला शिक्षाधिकारी रेवाड़ी को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है मांंगे

On: March 21, 2026 10:37 PM
Follow Us:
Memorandum submitted to District Education Officer Rewari, know what are the demands

Haryana News: हरियाणा में प्राइवेट स्कूलों में लगाई गई शर्तों को कम करवाने की मांग को लेकर सोमवार को रेवाड़ी के अभिभावकों ने समाजसेवी संजय शर्मा की अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया के माध्यम से मुख्यमंत्री एवम् शिक्षा मंत्री ज्ञापन सोंपा।

ज्ञापन में ये अभिभावकों की  ओर से ये मांगें रखी गई है

 

  • RTE के आवेदन फॉर्म व दाखिले का शेड्यूल जल्द ऑनलाइन शुरू किया जाए।
  • RTE के दाखिले के लिए पैरेंट्स के घर से स्कूल की 1 किलोमीटर की दूरी की शर्त हटाई जाएं।
  • प्राईवेट स्कूलों में Ncert की किताबें अनिवार्य रूप से लागू करने के आदेशों की अनुपालना करवाई जाएं।
  • भारी मुनाफे में होने के बावजूद भी स्कूलों द्वारा रिडमिशन के समय वसूले जाने वाले अमान्य एनुअल चार्ज, बिल्डिंग फण्ड,स्कूल फण्ड डेवलपमेंट चार्ज,pupil फंड पर रोक लगे।
  • तीन माह की एडवांस टयूशन फीस पर रोक लगे क्योंकि ना तो पैरेंट्स को तीन माह की सैलरी एडवांस मिलती हैं और ना ही स्कूल वाले अपने स्टॉफ को तीन माह का वेतन एडवांस देते हैं और ना ही बिजली – पानी का बिल एडवांस भरते हैं।
  • स्कूल यूनिफॉर्म पर स्कूल के नाम का लोगो हटवाया जाएं व बाज़ार में किसी एक ही निश्चित दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने की बाध्यता खत्म की जाएं।

मिला आश्वासन: ज्ञापन लेने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कपिल कुमार पूनिया जी ने जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कैलाश बलडोदिया,फूल सिंह, देवेन्द्र शर्मा, मोनू सैनी आदि मौजूद थे।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now