Haryana News: फिर लौटेंगे सरकारी स्कूलों के दिन : डॉ बीर सिंह

On: April 3, 2026 6:29 PM
Follow Us:
Haryana News: फिर लौटेंगे सरकारी स्कूलों के दिन : डॉ बीर सिंह

Haryana News: हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग की नवाचारी छात्रोंन्मुखी परियोजनाओं के चलते सरकारी स्कूलों में निरंतर रचनात्मक सुधार हो रहा है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इस गुणात्मक सुधार के चलते सरकारी स्कूलों के दिन पुनः लौटेंगे। ये विचार डाइट हुसैनपुर के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं भौतिकशास्त्री डॉ. बीरसिंह ने आज सीहा के सरकारी स्कूल में व्यक्त किये।Haryana NewsLaunch of Dengue Vaccine in India:भारत में डेंगू वैक्सीन लॉन्च की तैयारी तेज जानें पूरी डिटेल

 

वे यहां एससीईआरटी गुरुग्राम के तत्वावधान में डाइट हुसैनपुर की ओर से नए शैक्षणिक क्षेत्र के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम तथा नामांकन वृद्धि अभियान की समीक्षा-कार्य के अंतर्गत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस समीक्षा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।Haryana News

इस अवसर पर पूर्व एपीसी एवं साहित्यकार हेमंत कुमार के नवप्रकाशित काव्य संग्रह सरगोशियाँ का लोकार्पण मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में प्रवेश उत्सव व नामांकन वृद्धि से जुड़े बहुआयामी पक्षों पर स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों,अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों से खुलकर विमर्श किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में सर्वाधिक क्वालिफाइड स्टाफ तथा स्मार्ट क्लासरूम आधारित तमाम संसाधन मौजूद हैं, इसलिए आने वाला समय सरकारी स्कूलों का है। हमें ज्यादा से ज्यादा दाखिले सरकारी स्कूलों में करवाने होंगे, ताकि ग्रामीण प्रतिभाएं बुनियाद,सुपर-100, इंस्पायर अवार्ड,एनएमएमएस जैसी परियोजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान संकाय तथा सभी कक्षाओं में नये दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रेरक प्रसंग सुनाकर प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में नाहड़िया ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों,सभी कक्षा टॉपर्स, चारों सदनों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों तथा प्रवेश उत्सव के बाद विद्यालय में चल रहे कक्षा तत्परता अभियान का विस्तृत परिचय करवाया।

इस अवसर पर श्री नाहड़िया ने खालेटा,धवाना,लुहाना,बुड़ौली,मसीत,दिदोली,औलांत तथा सीहा की दूरदराज की ढाणियों से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क आवागमन में सहयोग कर रहे राव लाल सिंह पब्लिक स्कूल,लुहाना की प्रबंधन समिति का विशेष आभार जताया।

इस समीक्षा कार्यक्रम में विद्यालय के कबड्डी कोच होशियार सिंह ने जहां खेल नर्सरी की जानकारी दी, वहीं स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने सदन प्रारूप,कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, प्राध्यापिका सोनू ने बालिका मंच, अध्यापक शक्ति सिंह ने दैनिक प्रार्थना सभा, शिक्षिका मंजू शर्मा ने साप्ताहिक बालसभा तथा प्राध्यापक सतपाल सिंह ने मासिक प्रोत्साहन कार्यक्रम, अध्यापक शशि कपूर ने मिड डे मीलPM Modi Haryana visit: इस दिन हरियाणा आएंगे PM Modi, कई प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

 

प्रदीप चौहान ने को क्लब, प्रियंका ने केबीसी कार्यक्रम, रवि कुमार ने सुझाव व शिकायत पेटी,रेखा ने साइंस क्लब तथा सीमा यादव ने आयरन टेबलेट्स संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच सरिता यादव ने घोषणा की की विद्यालय के खेल परिसर में नये सिरे बेहतरीन क्वालिटी की घास लगाकर इसे मनोहरी मिनी खेल स्टेडियम का रूप दिया जाएगा,ताकि सभी विद्यार्थी तथा पूरा गांव इस खेल परिसर का लाभ उठा सकें।Haryana News

 

एबीआरसी अनुराधा चौहान ने इस कार्यक्रम हेतु डाइट हुसैनपुर के प्राचार्य जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह हुड्डा तथा खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल, ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति, युवा चेतना संगठन तथा अभिभावकों का आभार ज्ञापित किया।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now