Haryana News: रेवाड़ी में एसीबी की टीम ने अहीर कालेज में हुए फर्जीवाडे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कालेज में किए गए फर्जी वाडे को लेकर कॉलेज के को गिरफ्तार किया है। जैसे ही प्राचार्य की गिरफ्तारी हुई तो यह चर्चा रेवाड़ी शहर मे तेजी से फैल गई।Dharuhera News: नन्दरामपुरबास में बाबा बिशन दास का विशाल मेला आयोजित, जानिए 51 हजार की कुश्ती किसने जीती
जानिए क्या है मामला: बता दें कि अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओएस यादव ने 12वीं फेल हेमंत कुमार को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर एनसीसी का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। बताते है हेमंत कुमार उस समय हिसार के एक पॉलिटेक्निक का छात्र था। वह कालेज का स्टेडेंट होने पर भी उसे यहां का छात्र दिखाना कानूनन गल्त है। बता दे इसी फर्जीवाडे को लेकर पहले टीम हेमंत को भी गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद प्राचार्य फरार हो गया था।Haryana News

14 साला पुराना है मामला: बता दें कि वैसे तो यह मामला काफी पुराना है। लोग यह सोच रहे थे मामला दब चुका है लेकिन एससीबी की टीम पर जांच में लगी हुई थी। बता दे कि अहीर कॉलेज में फर्जी एनसीसी प्रमाणपत्र का मामला 2010-12 के बीच सामने आया था। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र यादव ने इस मामले का कालेज प्रबधन के सामने उजागर किया था।Dharuhera crime: बाबा बिशनदास मेले से दिनदहाडे दो मोटरसाइकिल चोरी
2025 में हुआ केस दर्ज: चूकि प्राइवेट कालेज होने के चलते मामले पर कोई गौर नहीं की गई। लेकिन जब प्रोफेसर गजेंद्र ने इस सारे फर्जीवाडे के बारे में बताया तो कालेज प्रबंधन चोक गया। इतना ही नहीं जांच में नामांकन पत्रों में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद एसीबी ने 9 सितंबर 2025 को केस दर्ज किया था।
इस मामले में उस समय अहीर कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव, तत्कालीन एनसीसी ऑफिसर धीरज सांगवान सहित पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। छात्र की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को एसीबी की टीम ने प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव को गिरफ्तार किया है।Haryana News

















