Admission : IGU Rewari में दाखिले शुरू, जानिए क्या है अंतिम तिथि ?

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:

Admission : बता दे एक समय था कि जिला रेवाडी के युवाओं को पीजी कोर्स करने के लिए दूसरे जिलों में जाना पडता था। लेकिन आजकल यहीं पर कोर्स सेवाए मिल रही है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के एमकॉम (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड), एमबीए (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड), होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया 15 मई 2025 से प्रारंभ होकर 30 मई 2025 तक चलेगी।

बीएचएमसीटी चार वर्षीय कौशल-आधारित व्यावसायिक पाठ्यक्रम है जिसमें कुल साठ सीटें उपलब्ध हैं। इस कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग में व्यावसायिक दक्षता के साथ एक उज्ज्वल करियर हेतु तैयार करना है।Haryana News

इस पाठ्यक्रम में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

कोर्स की प्रमुख विशेषताएं:
यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करता है।

होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह ने बताया कि विद्यार्थी होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइंस, क्रूज़, ट्रैवल कंपनियों एवं इवेंट इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कोर्स व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं उत्कृष्ट ग्राहक सेवा में दक्षता प्रदान करता है।

कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंडस्ट्री इंटर्नशिप एवं ऑन हैंड ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कोर्स विद्यार्थियों को नवीनतम आतिथ्य प्रथाओं, सॉफ्ट स्किल्स तथा प्रोफेशनल ग्रूमिंग का प्रशिक्षण प्रदान करता है जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक वैश्विक बाजार में सफलतापूर्वक अपने करियर का निर्माण कर सकें।Admission

इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई से 30 मई 2025 के मध्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में 6 जून 2025 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवा करवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 8930333320, 9459708557, 9053731571 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।Admission

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now