Delhi News: जनरल सर्विस रिकॉर्ड ऑफिसर्स कैडर के 74वें स्थापना दिवस पर पुस्तक का विमोचन

On: March 23, 2026 6:10 PM
Follow Us:
जनरल सर्विस रिकॉर्ड ऑफिसर्स कैडर के 74वें स्थापना दिवस पर पुस्तक का विमोचन

Delhi News: कर्नल सी. एस. यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष कैडर दिवस के अवसर पर डॉ. टी. सी. राव ने सभी सेवानिवृत्त एवं सेवारत रिकॉर्ड अधिकारियों को अपनी नई पुस्तक “Record Officers” एवं “From Dreams to Duty” के साथ-साथ “6 कप-प्लेट” का एक सेट उपहार स्वरूप भेंट किया। इस आयोजन में 150 से अधिक रिकॉर्ड ऑफिसर्स व महिलाओं ने भाग लिया।

कैडर दिवस के अवसर पर दिया उपहार:   उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. टी. सी. राव प्रत्येक वर्ष कैडर दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त एवं सेवारत रिकॉर्ड अधिकारियों को विशेष उपहार प्रदान करते रहते हैं। जनरल सर्विस रिकॉर्ड ऑफिसर्स (GSRO) कैडर के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. टी.सी. राव, पीएच.डी., डी.लिट. द्वारा लिखित पुस्तक “Record Officers: Upholders of Trust, Honour and Soldiers’ Welfare” का विधिवत विमोचन किया गया।

इस अवसर पर पुस्तक की प्रथम प्रति लेफ्टिनेंट जनरल वी.पी.एस. कौशिक UYSM YSM SM, एडजुटेंट जनरल, भारतीय सेना को भेंट की गई। साथ ही इस पुस्तक की प्रति लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी AVSM, VSM (डीजी एमपी), मेजर जनरल टी. एम. पटनायक SM, VSM (एडीजी), इंस्पेक्टर ऑफ रिकॉर्ड्स ब्रिगेडियर नरेश कुमार VSM तथा ब्रिगेडियर जी. पी. बर्थवाल VSM (पूर्व इंस्‍पेक्‍टर ऑफ रिकॉर्ड्स) को भी भेंट की गई।

सुरक्षा और सेवा में अपना अमूल्य योगदान : पुस्तक की प्रस्तावना ब्रिगेडियर अश्विनी शर्मा, पूर्व इंस्पेक्टर ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा लिखी गई है, जबकि तकनीकी अद्यतन एवं व्यावसायिक सहयोग कर्नल सुनील कुमार यादव एवं कर्नल वीरेंद्र सिंह यादव, दोनों पूर्व रिकॉर्ड ऑफिसर्स द्वारा प्रदान किया गया है।यह पुस्तक जूनियर कमीशंड ऑफिसर्स (JCOs), अन्य रैंक (OR) तथा वीर नारियों को समर्पित है, जो राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में अपना अमूल्य योगदान देती हैं।

यह कृति रिकॉर्ड ऑफिसर्स की “Metamorphosis and Odyssey” अर्थात उनके विकास और परिवर्तन की यात्रा को दर्शाती है, जिसमें स्वतंत्रता पूर्व काल, स्वतंत्रता पश्चात् परिवर्तन तथा आधुनिक डिजिटल युग तक की प्रगति को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में रिकॉर्ड ऑफिसर्स की उस महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया गया है, जिसमें वे भारतीय सेना के अनदेखे योद्धा (Unseen Warriors) के रूप में कार्य करते हुए सेना की मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (Human Resource Management System) की रीढ़ बनते हैं।

 

मानव संसाधन प्रबंधन को समझने के लिए एक उपयोगी दस्तावेज: वे सैनिकों के सम्पूर्ण सेवा काल में उनके अभिलेखों के संरक्षण, अद्यतन, सत्यापन तथा उनके कल्याण और अधिकारों की सुनिश्चितता में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अधिकारियों ने इस पुस्तक को रिकॉर्ड ऑफिसर्स के योगदान को पहचान देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बताया तथा इसे सेना के प्रशासनिक ढांचे और मानव संसाधन प्रबंधन को समझने के लिए एक उपयोगी दस्तावेज बताया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now