Haryana News: तेज अंधड ने मचाया तांडव, बिजली के पोल व पेड गिरे, 30 से ज्यादा गांवों में ब्लैक आउट

On: March 21, 2026 11:46 PM
Follow Us:
तेज अंधड ने मचाया तांडव, बिजली के पोल व पेड गिरे, 30 से ज्यादा गांवों में ब्लैक आउट

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में गुरूवार का आए तेज अंधड से काफी नुकसान हो गया है। धारूहेड़ा डीवीजन के अधीन वाले चार सब डीवीजन के गांवो में 23 जगह बिजली के पोल तथा 8 जगह ट्रासंफार्मर गिर गए है। इतना ही नहीं कई गांवों में तारों व खंबो के टूटने से बिजली ठप हो गई हैHaryana News

क्योंकि तेज हवा के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे कुछ रास्ते अवरुद्ध हो गए। धारूहेड़ा के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया की अंधड़ से निगम को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है, जिसमें बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों को नुकसान शामिल है।

अंधड सें बावल, धारूहेड़ा, गोठडा व जोनावास स्टेशन के अधीन 23 बिजली के खंबे टूट गए है। इस गावों में रात से ही बिजली बाधित है।अंधड़ के कारण बिजली के पोल टूटने से 30 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई है।

अंधड के चलते इस बार धारूहेड़ा डिवीजन में ज्यादा नुकसान हुआ है। बता दे कि मई माह में इस बार दो बार अधंड से बिजली के पोल टूट चुके हैं। जहां पहले टूट हुये को पोल को बदलने का कार्य अभी भी जारी है लेकिन तीसरी बार आए अंधड से एक बार फिर बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है।

कार्य जारी: बिजली विभाग की टीम टूटे हुए पोल और तारों को ठीक करने में जुटी हुई है, इस वजह से जिस फीडर्स की बिजली सप्लाई बंद है उसको जल्द सप्लाई को चालू करवाने की कोशिश जारी है। 60 फीसदी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
धमेंद्र रूहील, अधीक्षक अभियंता, धारूहेड़ा कार्यकारी अभियंता

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now