Haryana News: MLA डॉ. कृष्ण कुमार ने किया धारूहेड़ा के एग्रो फार्म का दौरा, प्राकृतिक खेती को बताया किसानों का भविष्य

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने एग्रो फार्म धारूहेड़ा का किया भ्रमण

Haryana News : विधायक बावल डॉ. कृष्ण कुमार ने सोमवार को धारूहेड़ा स्थित एक एग्रो फार्म का भ्रमण किया और वहां प्राकृतिक खेती की पद्धतियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने फार्म पर उगाए गए नीम और अन्य पौधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा के किसान मेहनती और नवाचार के प्रति सजग हैं, जिनका उल्लेख न केवल प्रदेश में, बल्कि अन्य राज्यों में भी किया जाता है।

विधायक ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि एग्रो फॉरेस्ट्री अपनाकर किसान न केवल पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं, बल्कि इससे उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी संभव है। उन्होंने फार्म पर स्थापित प्राकृतिक कृषि इनपुट लैब का निरीक्षण भी किया और इसकी कार्यप्रणाली में विशेष रुचि दिखाई।Haryana News

विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने एग्रो फार्म  धारूहेड़ा का किया भ्रमण

विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने एग्रो फार्म धारूहेड़ा का किया भ्रमण

डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि रेवाड़ी जिले के किसानों ने कृषि क्षेत्र में जो मेहनत और नवाचार दिखाया है, उसकी सराहना पूरे प्रदेश में हो रही है। आज रेवाड़ी की खेती का मॉडल अन्य राज्यों के किसान और कृषि विशेषज्ञ भी सीखने आ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेकर इसे अपने खेतों में अपनाएं और जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ें।

इस मौके पर किसान यशपाल खोला, धारूहेड़ा क्लब अध्यक्ष नरवीर खोला, उपाध्याय धीरज (नंदरामपुर), शिव दीप, शुभम यादव सहित अन्य स्थानीय किसान और सामाजिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now