Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी: खातों में ट्रांसफर हुई MSP की राशि, फटाफट चैक करे अपना खाता

On: March 21, 2026 8:58 PM
Follow Us:

हरियाणा में खरीफ 2025-26 सीजन के दौरान धान खरीद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक राज्य के किसानों के बैंक खातों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत सीधे 543.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।Haryana News

यह भुगतान “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकृत 63,356 किसानों को किया गया है, जिनकी फसल की खरीद प्रदेशभर की मंडियों में जारी है।खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक राज्य की मंडियों में कुल 8,92,943.07 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है।vHaryana News

इनमें से 7,20,025.68 मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि 3,10,821.24 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक धान की खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा की गई है, जिसकी मात्रा 4,25,680.39 मीट्रिक टन है। इसके अलावा हैफेड ने 2,09,796.67 मीट्रिक टन और हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने 84,548.61 मीट्रिक टन धान खरीदा है।

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को पूरी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडियों में लाएं, ताकि नमी की मात्रा सरकार द्वारा निर्धारित 17 प्रतिशत से अधिक न हो। प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में खरीद, तौल और भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

अधिकांश मंडियों में खरीद बिना किसी रुकावट के चल रही है, हालांकि कुछ जगहों पर धान में अधिक नमी के कारण किसानों को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इन शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now