Haryana News: मांगों को लेकर एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन रेवाड़ी ने किया विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी

On: March 21, 2026 8:21 PM
Follow Us:

Haryana News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की लंबे समय अधूरी पडी अपनी मांगों को लेकर एसोसिएशन ने सिविल सर्जन कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया तथा चेतावनी देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर बाद कर्मचारियों ने नारे बाजी करते हुए सीएमओं कार्यालय पहुंचे तथा सिविल सर्जन नरेंद्र दहिया के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।Haryana News

जिला प्रधान रेवाड़ी दिनेश यादव ने बताया मांगो को लेकर बार बार पत्राचार एवं वार्ता के बावजू्द हरियाणा सरकार की योजनाओं लेकर महिला कर्मचारियों को अनदेखा किया जा रहा है । आये दिन महिला कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक शोषण का शिकार बनी हुई है।Haryana News

राज्य महासचिव सहदेव आर्य ने कहा यदि सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो सप्ताहभर में राज्य स्तरीय बैठक बुलाते हुए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी । इतना ही पूरे हरियाणा प्रदेश का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग आंदोलन करने को मजबूर होगा।Haryana News

एसोसिएशन के उप प्रधान सुशीला देवी, वरिष्ठ उप प्रधान उर्मिला देवी, सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि एनएचएम प्रोजेक्ट के नाम पर वर्ष 1998 से महिला एमपीएचडब्ल्यू (एएनएम) कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।Haryana News

उच्चतम न्यायालय के समान काम समान वेतन के आदेशों के बावजूद कर्मचारी नाममात्र वेतन पर कार्य करने को मजबूर है, उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर ड्रेस एलाउंस, यात्रा भत्ता,एवं एमसीएच अलाउंस तथा यहां तक की सेवानिवृत्ति पर भी कोई सम्मानजनक राशि का प्रविधान नहीं किया गया है जोकि बेहद चिंतनीय विषय है।Haryana News

 

ये रहे मौजूद: इस मौके पर रेवाडी एसोसएिन के पूर्व जिला प्रधान बिरेंदर सिंह, पूर्व जिला सचिव जितेंद्र कुमार, राहुल दहिया, ब्लाक खोल सचिव विक्रम,ब्लाक नाहड़ प्रधान नवदीप अहलावत, ब्लाक रेवाड़ी प्रधान सुरेश कुमार, फलोरैनस एएनएम,कांता एएनएम आदि मौजूद रहें।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now