चंद्रयान 3 से ऐसा दिखा चांद, ISRO ने किए फोटो शूट

On: August 7, 2023 9:54 PM
Follow Us:

Chandrayaan 3, Best24news: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के तीसरे मानवरहित चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर जारी की हैं।Nuh Clash Haryana: बिना नोटिस नूंह में कैसे की तोड फोड, हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को लगाई फटकार, मांगा जबाब

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1687831700452098048?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1687831

इसरो ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है। इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया, यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर….


चांद की कक्षा में किया प्रवेश

चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए लॉन्च किया गया था, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है। भारत का तीसरा मानवरहित चंद्र मिशन चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया था। EYE FLU से डरे नहीं, सावधानी बरतने की जरुरत: डीसी

चंद्रयान-3 को बिना किसी गड़बड़ी के चांद के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष इकाई से किए जाने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा, “मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं.” बता दें इसरो ने कहा कि 9 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद के और भी करीब होगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now