Haryana Monsoon: हरियाणा में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

On: June 4, 2025 9:52 AM
Follow Us:
news

Haryana Monsoon: हरियाणा में पिछले कई दिनों से हो बरसात से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ऐसी बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावन जताई हैं। IMD ने प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।

जून के अंत में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। सूबे में जून के अंत में मानसून की एंट्री होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन पहले आने की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। मानसून से पहले ही मई में सूबे में अच्छी बारिश हुई। मई महीन में बारिश 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं पिछले साल की बात करें तो 2024 में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से 5% कम रहा था।

हरियाणा में जून से सितंबर तक मानसून की अवधि मानी जाती है। सामान्य तौर पर 430.7 एमएम बारिश मानसून में होती है मगर पिछले साल यह आंकड़ा 409.4 तक ही पहुंच पाया था।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now