मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Mirzapur Season 3: मिर्जापुर 3 को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें कब होगा सीजन 3 रिलीज और कैसे होगी मुन्ना भैया की वापसी

On: April 1, 2024 5:34 PM
Follow Us:

Mirzapur Season 3 : वेब सीरीज मिर्जापुर और मिर्जापुर 2 के बाद मिर्जापुर 3 का काफी वक्त से इंतजार है. मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है. लेकिन अब मिर्जापुर 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसे जानने के बाद वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्टाइटमेंट दोगुनी हो सकती है.

मिर्जापुर 2 में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के बेटे मुन्ना त्रिपाठी यानी दिव्येंदु शर्मा की मौत होते हुए दिखाया गया. इसके बाद से वेब सीरीज के दर्शक मिर्जापुर 3 का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर खबर है कि इसमें कालीन भैया बेटे की फिर से एंट्री होने वाली है.

यह भी पढ़ें  Flex Fuel Car : पेट्रोल का झंझट खत्म, खेत में उपजाए ईंधन से दौड़ेगी यह कार, नितिन गडकरी ने किया लॉन्च

Mirzapur 3 Release Date: Pankaj Tripathi और Ali Fazal जैसे कलाकारों से सजी वेब सीरीज़ ‘Mirzapur’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Mirzapur के दोनों सीज़न के बाद अब दर्शकों को तीसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार है। कुछ दिनों पहले Mirzapur (Mirzapur 3) के तीसरे सीज़न की झलक भी दिखाई गई थी. इसके बाद अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि ये सीरीज कब रिलीज होगी. वेब सीरीज क्रिएटर रितेश सिधवानी ने अब रिलीज (Mirzapur 3 release date) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Mirzapur Season 3: मिर्जापुर 3 को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें कब होगा सीजन 3 रिलीज और कैसे होगी मुन्ना भैया की वापसी
Mirzapur Season 3: मिर्जापुर 3 को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें कब होगा सीजन 3 रिलीज और कैसे होगी मुन्ना भैया की वापसी

साथ ही मिर्जापुर 3 कब रिलीज होगी इसको लेकर भी खबर सामने आ गई है. जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुकातिक मिर्जापुर 3 मार्च के आखिरी हफ्ते में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है. हालांकि फिल्म की मेकर्स की ओर से अभी तक मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. गौरतलब है कि मिर्जापुर सीजन 3 में, पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ ​​कालीन भैया के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए देखेंगे.

यह भी पढ़ें  Dharuhera: सेक्टर छह से इको कार चोरी, महेश्वरी से महिला लापता

Mirzapur 3 स्टार कास्ट – ‘मिर्जापुर’ में दमदार स्टारकास्ट

Mirzapur वेब सीरीज़ में कुलभूषण खरबंदा, पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, हर्षिता गौर, श्रिया पिलगांवकर और कई अन्य कलाकार शामिल थे। थे। विजय वर्मा और लिलीपुट जैसे कलाकार भी दूसरे सीज़न में कलाकारों में शामिल हुए। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि तीसरे सीजन में नए कलाकार कौन होंगे.

वहीं अली फज़ल फिर से गुड्डु पंडित के रूप में वापसी करेंगे, जो फिर से बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. खास बात यह है कि मिर्जापुर 3 में दिव्येंदु भी फूलचंद उर्फ मुन्ना त्रिपाठी के रूप में अपनी वापसी करने के लिए तैयार हैं. जबिक बीना त्रिपाठी के रूप में रसिका दुग्गल और गजगामिनी उर्फ गोलू गुप्ता के रूप में श्वेता त्रिपाठी शर्मा भी नजर आने वाली हैं. मिर्जापुर और मिर्जापुर 2 ऐसी वेब सीरीज हैं, जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया गया है.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now