मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Mhari Sadak App: समाधान को लेकर खुल गई पोल, Haryana CM ने दिए इन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

On: January 1, 2026 12:02 PM
Follow Us:
Mhari Sadak App: समाधान को लेकर खुल गई पोल, सीएम ने दिए इन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा में सड़कों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार अब और सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है। CM Haryana नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क एप’ पर दर्ज शिकायतों का समय पर समाधान न करने को गंभीर लापरवाही मानते हुए 24 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस कदम को प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। Mhari Sadak App

समीक्षा में खुला राज:  CM Haryana कार्यालय द्वारा ‘म्हारी सड़क एप’ पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान सामने आया कि कई जिलों और विभागों में सड़क मरम्मत, गड्ढों की शिकायत, सड़क सुरक्षा संकेतक और अन्य बुनियादी समस्याओं से जुड़ी शिकायतें तय समय सीमा में न तो निपटाई गईं और न ही उनका संतोषजनक जवाब दिया गया। समीक्षा में यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में शिकायतों को लंबे समय तक लंबित रखा गया, जबकि मौके पर सुधार कार्य बेहद जरूरी था।Mhari Sadak App

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश: नायब सिंह सैनी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के 24 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि जिम्मेदारी तय की जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए ठोस व्यवस्था लागू की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि एप पर आने वाली हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।Mhari Sadak App

सख्त कदम उठाया जाएगा: सरकार की ओर से बताया गया कि ‘म्हारी सड़क एप’ का उद्देश्य प्रदेश की सड़कों से जुड़ी समस्याओं को सीधे जनता के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना है, ताकि बिना किसी देरी के समाधान किया जा सके। ऐसे में यदि अधिकारी ही लापरवाही बरतेंगे तो यह एप अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह सख्त कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में कालूवास चौक पर क्यों लगाया जाम, ये वजय आई सामने

विभागों को दिए निर्देश: मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एप पर दर्ज शिकायतों की नियमित निगरानी करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सड़क मरम्मत और रखरखाव से जुड़ी शिकायतों का निपटारा तय समय में हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।Mhari Sadak App

“मेरी सड़क” ऐप यूजर्स को राज्य सरकारों या National Rural Roads Development Agency (NRRDA) में नोडल विभागों को PMGSY (Prdhanmantri Gramin Sadak Yojna) सड़को के कार्यों की गति, काम की गुणवता आदि के बारे में बताता है। मेरी सड़क ऐप के द्वारा यूजर रोड साइट्स की फोटो ले सकते हैं और प्रतिकिया के साथ सबमिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Accident News: हनुमान मंदिर के पास टैंपोंं पलटा, एक सवारी की मौत

आपकी प्रतिकिया सबमिट होने के बाद, यूजर्स ऐप के मध्यम से उसकी प्रतिक्रिया के निवारण की निगरानी कर सकती है। PMGSY लागू करने के लिए नोडल विभाग के संबधित State Quality Coordinators (SQCs) उपयोगकर्ताओं को अंतिम प्रतिक्रिया प्रदान करेंगे।

इससे हम ये उम्मीद कर सकते हैं की इसे PMGSY (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) की प्रणली और भी बेहतर और पारदर्शी हो जाएगी।

Meri Sadak Mobile App की जरुरत क्यों?

भारत में रहना, पानी-बिजली के अलावा, सड़कों की वजह से भी मुश्किल हो सकता है। हाईवे तो बन रहे हैं, पर गांव और छोटे शहरों की सड़कें आज भी बदहाल हैं। नाले और सड़कें आपस में मिल जाते हैं, गड्ढे आम बात हैं। मैं बिहार से हूँ और यंहा तो बरसात में सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल होता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now