धारूहेड़ा: अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। इसी कहावत को सच कर दिखाया है धारूहेड़ा निवासी मीनाक्षी वर्मा ने, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और गाँव का नाम रोशन किया है।CA
मीनाक्षी के पिता ओमप्रकाश वर्मा और माता रेखा वर्मा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा धारूहेड़ा के एक निजी स्कूल से हुई और इसके बाद स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। शुरू से ही उनका सपना सीए बनने का था और इसे पूरा करने के लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया।CA
वर्तमान में मीनाक्षी गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। केवल इतना ही नहीं, मीनाक्षी ने सीए के साथ-साथ कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे गाँव और समाज में हर्ष का माहौल है।

















