मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

LIC का शानदार प्लान , एक Time प्रीमियम भुगतान के बाद जिंदगी भर मिलेंगे फायदे

On: January 26, 2026 9:44 PM
Follow Us:
LIC

LIC: देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। एलआईसी 12 जनवरी से अपना नया बीमा प्लान जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम लॉन्च कर रही है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें पॉलिसीधारक को सिर्फ एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होगा, जिसके बाद उसे जीवनभर आय और बीमा सुरक्षा का लाभ मिलता रहेगा।

सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न : एलआईसी का जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान नॉन लिंक्ड और नॉन पार्टिसिपेटिंग कैटेगरी का है। इस प्लान का नंबर 883 और यूआईएन 512N392V01 है। इस योजना का रिटर्न शेयर बाजार से जुड़ा नहीं होगा, यानी इसके फायदे पहले से तय रहेंगे। इसके साथ ही पॉलिसी अवधि के दौरान गारंटीड एडिशन का लाभ भी दिया जाएगा, जिससे निवेशकों को सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न मिलेगा।LIC

यह भी पढ़ें  Haryana News: रोजगार मेले में इतने युवाओं को मिला सीधा रोजगार, जानिए दोबारा कब लेगा मेला

LIC जानिए योजना की खास बातें
• जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान 12 जनवरी से लागू
• सिर्फ एक बार प्रीमियम भुगतान की सुविधा
• आयु सीमा 30 दिन से 65 वर्ष
• न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये
• हर साल गारंटीड एडिशन का लाभ

LIC केवल ये कर सकते अप्लाई: बता दे कि प्लान में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 30 दिन और अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। इसमें न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये तय किया गया है, जबकि अधिकतम सीमा पर कोई रोक नहीं है। गारंटीड एडिशन के तहत हर पॉलिसी वर्ष के अंत में प्रति एक हजार रुपये सम एश्योर्ड पर 40 रुपये जोड़े जाएंगे, जो तय गारंटीड अवधि तक मिलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें  Indian Railways: अंबाला रेलवे ने यात्रियों के लिए बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, प्लेटफार्म पर सुरक्षा और सुविधा का रखा विशेष ध्यान

LIC आंशिक निकासी की सुविधा: यदि पॉलिसीधारक जीवित रहता है तो उसे सर्वाइवल बेनिफिट के तहत दो इनकम विकल्प मिलते हैं। रेगुलर इनकम बेनिफिट में पॉलिसी अवधि के 7 से 17 साल बाद हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 10 प्रतिशत हिस्सा आय के रूप में दिया जाएगा। वहीं फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट में मिलने वाली 10 प्रतिशत आय को बाद के लिए जमा भी किया जा सकता है। इस जमा राशि पर एलआईसी की ओर से 5.5 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंशिक निकासी की सुविधा भी रहेगी।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में बदलेगा जमीन मापने का तरीका, सीएम ने दिया ये बयान

यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के रूप में सम एश्योर्ड ऑन डेथ के साथ सभी गारंटीड एडिशन मिलेंगे। इसमें बेसिक सम एश्योर्ड या टेबुलर सिंगल प्रीमियम का 1.25 गुना, जो भी अधिक होगा, भुगतान किया जाएगा। कुल मिलाकर एलआईसी का यह नया प्लान उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है, जो एकमुश्त निवेश कर जीवनभर सुरक्षित और नियमित आय चाहते हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now