मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में जेबीटी का रिजल्ट घोषित, मर्सी चांस और रि अपीयर के भी नतीजे आए

On: May 26, 2025 12:59 PM
Follow Us:
_Haryana

Haryana:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023 के छात्र-अध्यापकों की मर्सी चांस एवं प्रवेश-वर्ष 2022-2024 प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) व प्रवेश-वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षाएं मार्च-2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं मार्च-2025 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 6252 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 42.86 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 62.07 रही है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु कटरा में फसे

इसी प्रकार डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 66.67 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.75 रही है।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1200 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 531 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 44.25 रही है।

डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 3217 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2200 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.39 रही है।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1487 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1004 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.52 रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  NIA: अपने ही निकले गद्दार, यहां जाने पाक एजेंटों की करतूत

उन्होंने बताया कि संस्थावार परफॉर्मन्स-सीट (Performance sheets) शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएगें।

उन्होंने बताया कि प्रवेश वर्ष 2022-24 व 2023-25 डी.एल.एड. परीक्षा मार्च-2025 में रि-अपीयर/फेल रहे छात्र-अध्यापकों/अध्यापिकाओं एवं प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष नियमित छात्र-अध्यापकों/अध्यापिकाओं की परीक्षा सितम्बर-2025 हेतु सभी सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 28 मई से 12 जून तक, 100 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 13 जून से 19 जून, 300 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 20 जून से 26 जून तथा 1000 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 27 जून से 10 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में Haryana ने मारी बाज़ी, PM Developed India Scheme से रोजगार बढ़ा

उन्होंने आगे बताया कि रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर/फेल है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रूपये अतिरिक्त देय होगा एवं अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। बोर्ड नियमानुसार डी०एल०एड० प्रवेश वर्ष 2024-26 नियमित छात्र-अध्यापकों के लिए परीक्षा शुल्क 4250 रूपये प्रति छात्र दोनों वर्षों के लिए एक मुश्त निर्धारित किया गया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now