Indian Railway rules: रात के समय ट्रेन में सफर के दौरान इन नियमों का रखें विशेष ध्यान,वरना जुर्माना लगा देगा रेलवे

On: April 2, 2026 7:44 PM
Follow Us:
रात के समय ट्रेन में सफर के दौरान इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

Indian Railway rules: ट्रेन से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना आरामदायक होता है। इंडियन रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों के सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।रेलवे ने ट्रेन में सफ़र को लेकर कुछ विशेष नियम भी बनाए हैं जिसका पालन करना अति आवश्यक है वरना आपको जुर्माना देना पड़ सकता है और कई स्थिति में तो जेल की सजा भी हो जाती है।

यात्रियों के सुरक्षा के लिए रेलवे ने कुछ विशेष नियम बनाए हैं।कई ऐसे नियम है जो ट्रेन में रात के समय लागू होते हैं और ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों को रेलवे के द्वारा बनाए गए इन नियमों का हर हाल में पालन करना होता है।तो आईए जानते हैं रात में ट्रेन में कौन से नियम लागू होते हैं…

रात के समय सफर के दौरान इन नियमों का करें पालन (Indian Railway rules)

मिडिल बर्थ से जुड़े नियम: इंडियन रेलवे के द्वारा मिडिल बर्थ को लेकर भी नियम बनाया गया है जिसका पालन करना जरूरी है। मिडिल बर्थ के यात्री को अगर दिन में सोने की जगह चाहिए तो लोअर बर्थ के यात्री को उसे सीट देनी पड़ती है वही मिडिल बर्थ रात के 10:00 बजे ही आप उठा सकते हैं। सुबह 6:00 आपको मिडिल बर्थ गिराना होगा।

खाना और सेवाएं: रात 10:00 के बाद ही कैटरिंग सेवाएं बंद हो जाती है ऐसे में आपको 10:00 के बाद खाना नहीं मंगा सकते।

टिकट चेकिंग के नियम: रात 10:00 के बाद TTE यात्रियों का टिकट नहीं चेक कर सकता है। सोते हुए यात्रियों को TTE परेशान नहीं कर सकता है।

Also Read:Haryana news: हरियाणा के इस प्रतियोगी परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, निर्देश जारी

रोशनी और लाइट से जुड़े नियम: इंडियन रेलवे के नियमों के अनुसार रात 10:00 बजे के बाद आपको लाइट बंद कर देना है। रात के समय आप तेज आवाज में गाना नहीं सुन सकते और अगर आप किसी से फोन पर बात करते हैं तो ईयर फोन लगाकर करें ताकि यात्रियों की नींद खराब ना हो।

आप अगर इन नियमों को तोड़ते हैं तो रेलवे के द्वारा आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। ऐसे में ट्रेन में सफर के दौरान आप रेलवे के इन नियमों का जरूर पालन करें।

Also Read:Haryana News: हरियाणा में बड़े जासूसी कांड का खुलासा! पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now