मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ व भारतीय ओलम्पिक संघ के बीच फंसा भारतीय हैंडबाल

On: January 10, 2026 6:48 PM
Follow Us:

Breaking News: 2028 में अमेरिका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेलों की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में हैंडबाल का मामला अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बीच उलझकर रह गया है। जानिए भारतीय हैंडबाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ व भारतीय ओलम्पिक संघ ने क्या कहा।Breaking News

भारतीय हैंडबाल अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के बीच मान्यता विवाद में फंसा है। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को सूचित किया है कि हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था है, जबकि भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एचएफआई को मान्यता दी है।Breaking News

आईएचएफ ने आईओए को एचएआई को मान्यता देने को कहा है। भारतीय हैंडबाल की अंतरराष्ट्रीय मान्यता हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) के पास है। आईओए से रिकॉर्ड सुधारने और एचएआई से जुड़ने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें  Alert : Unkhnown की वीडियो कॉल बन सकती है मुसीबत, जानिए कैसे?

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) को मेल लिखकर कहा है कि हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) ने हमें बताया है कि आपने हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) को भारत में हैंडबाल के लिए एकमात्र गवर्निंग बॉडी के रूप में मान्यता दी है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय हैंडबाल का प्रतिनिधित्व हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) करती है।

हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) ही भारत में हैंडबाल की एकमात्र वैध शासी संस्था है, जिसे अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) और एशियाई हैंडबाल महासंघ (एएचएफ) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त है। आईएचएफ और आईओए की निगरानी में 26 जून 2023 को हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) की निर्वाचन आम सभा आयोजित की गई थी, जिसके बाद आईओए ने निर्वाचित बोर्ड को औपचारिक मान्यता भी दी थी।

यह भी पढ़ें  Elections: रोहतक में MBA की से सर्जन तो कुरूक्षेत्र में डिग्रीधारियों के बीच होगा मुकाबला

इसके अलावा, भारतीय न्यायिक और आईओए पैनल के स्पष्ट निष्कर्षों में यह भी कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में जब हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) को आईएचएफ और एएचएफ से मान्यता प्राप्त है तो आईओए आवश्यकता पड़ने पर किसी तदर्थ निकाय के माध्यम से हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) से परामर्श कर भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उतार सकता है।

त्काल करे सुधार –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 22 नवंबर 2025 की आइओए पैनल रिपोर्ट के निष्कर्षों तथा आइओसी ओलंपिक चार्टर के अनुच्छेद 28.1.2 और 29 के तहत आईओए से यह आग्रह किया गया है कि वह अपने सार्वजनिक अभिलेखों में तत्काल सुधार करे। इसमें सदस्य हैंडबाल संस्था के रूप में एचएफआई के किसी भी उल्लेख को हटाना और ऐसे संचार से बचना शामिल है, जिससे एचएफआई को अंतरराष्ट्रीय मान्यता के बिना एनओसी समर्थन का संकेत मिले।

यह भी पढ़ें  Haryana News: करनाल-पिंजौर हवाई अड्डों पर फिर से शुरू होगी फ्लाइंग ट्रेनिंग, कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से बड़ी सफलता

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) संविधान के अनुच्छेद 26.1 और पैनल की सिफारिशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, प्रविष्टियों और भारतीय टीम के नामांकन से जुड़े सभी मामलों को केवल एचएआई के माध्यम से ही संचालित किया जाना चाहिए। आईओए द्वारा संविधान, आईएचएफ व एएचएफ के नियमों और ओलंपिक चार्टर के पूर्ण अनुपालन में उठाए गए कदम भारतीय हैंडबाल के हित में होंगे और एचएफआई व एचएआई के बीच जारी विवाद के सुव्यवस्थित समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now