डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के दिशा-निर्देशों पर डेजिग्नेटेड अफसर-कम-जिला सेहत अफसर डॉ. रणजीत सिंह राय और जिला प्रोग्राम अफसर मानसा रतिंदर पाल कौर की अगुआई में सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न बाल विकास प्रोजेक्ट दफ्तरों के प्रतिनिधियों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ट्रेनिंग सेशन करवाया गया।Anganbadi News
फूड सेफ्टी अफसर अमरिंदरपाल सिंह चाहल ने बताया कि जिले के अधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है
इस मौके पर जिला प्रोग्राम अफसर मानसा रतिंदर पाल कौर ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशों की पालना करते हुए जिले के अधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवाया जाएगा।Anganbadi News
इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आदित्य कुमार, रवनीत कौर, परगट सिंह, संदीप कौर और कुलदीप सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर लक्षवीर सिंह, वैद प्रकाश मौजूद थे।
















