Old Tree Pension Yojana: अगर घर में पुराने पेड़ हैं तो आप भी 3000 रुपये पेंशन के हकदार हैं, जानें कैसे

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:
If there are old trees in the house then you are also entitled to a pension of Rs 3000, know how

Old Tree Pension Yojana: हरियाणा में पेड़ों को भी राज्य सरकार की ओर से पेंशन दी जा रही है। प्राण वायु देवता योजना के तहत 75 साल से पुराने पेड़ों की देखभाल करने वाले मालिकों को सालाना 3,000 रुपये पेंशन मिलती है।

करनाल में भी पुंडरक गांव के रहने वाले ललित कुमार हैं, जो 78 साल से आम के पेड़ की देखभाल कर रहे हैं और सरकार की ओर से चलाई जा रही प्राण वायु देवता योजना का लाभ उठा रहे हैं। उनकी दादी ने आम का पेड़ लगाया था, तब से पूरा परिवार इस पेड़ की देखभाल कर रहा है।Old Tree Pension Yojana

करनाल वन विभाग के अधिकारी पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार पुराने पेड़ों को लेकर काफी गंभीर है। 75 साल से ज्यादा पुराने पेड़ों को पेंशन देने का फैसला किया गया है। जैसे बुजुर्गों को 60 साल के बाद सरकार की ओर से पेंशन मिलती है, वैसे ही 75 साल से ज्यादा पुराने पेड़ों की देखभाल करने वाले लोगों को साल में एक बार 3,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे।

जिस तरह बुजुर्गों को हर महीने पेंशन मिलती है, उसी तरह पेड़ों को भी हर साल 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 112 पेड़ों की पहचान की गई है, जिन्हें पहले ही पेंशन मिल चुकी है। 55 और पेड़ हैं, जिनकी पहचान की गई है और उन्हें जल्द ही पेंशन मिलेगी। वन अधिकारी ने कहा कि सरकार की पहल बहुत अच्छी है।Old Tree Pension Yojana

पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस योजना की शुरुआत की थी। प्रदेश में करीब 4000 ऐसे पेड़ हैं, जिन्हें चिन्हित कर पेंशन देने का काम किया जा रहा है। जल्द ही इस योजना में और पेड़ शामिल होने वाले हैं, उन्हें भी जल्द ही पेंशन मिलेगी। इस योजना के बाद लोगों का पेड़ लगाने के प्रति लगाव भी बढ़ा है। वन अधिकारी ने कहा कि पेड़ों की देखभाल, जैसे खाद, मिट्टी और पेड़ों के संरक्षण के लिए यह पेंशन योजना शुरू की गई है। कुछ लोगों के पास इसकी कमी थी, जिसके कारण पेड़ सूख गए। पेड़ मर गए और कुछ लोगों ने पेड़ों को कटवा दिया।Old Tree Pension Yojana

इसीलिए यह योजना शुरू की गई, क्योंकि कुछ पेड़ ऐसे होते हैं, जिनकी शाखाओं को हर साल काटने की जरूरत होती है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पेड़ जल्दी ही सूख कर मर जाएगा। इसलिए हरियाणा सरकार की यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है। पेड़ों को इतना सम्मान इसलिए दिया गया है ताकि लोग उनका पालन-पोषण भी कर सकें।

वन अधिकारी ने लोगों से की अपील

वन अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमारे देश और प्रदेश का पर्यावरण बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए सभी पेड़ों की सुरक्षा करनी चाहिए, उनकी देखभाल करनी चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।

करनाल के पुंडरक गांव में आम का पेड़ 78 साल से भी ज्यादा पुराना है। ललित कुमार नाम के ग्रामीण की दादी ने यह आम का पेड़ लगाया था। अब ललित के पिता, चाचा और वह खुद इस आम के पेड़ की देखभाल कर रहे हैं और प्राण वायु देवता योजना के तहत पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।

ललित ने कहा, सरकार ने बहुत अच्छी योजना शुरू की है। यह आम का पेड़ 78 साल का हो गया है। मेरी दादी ने यह पेड़ लगाया था। हमें पहले ही पेंशन मिल चुकी है। सरकार की बहुत अच्छी योजना है। इस योजना से न केवल पेड़ बचेंगे, बल्कि लोग पेड़ों की देखभाल भी करेंगे।

मैं खुद 40 साल का हूँ, मेरी दादी ने यह पेड़ लगाया था, तब से पहले मेरे पिताजी और अब मेरे चाचा भी इस पेड़ की देखभाल कर रहे हैं। पेड़ की देखभाल के लिए हम इसे खोदते हैं और इसमें यूरिया खाद डालते हैं। हम समय-समय पर इसे पानी भी देते हैं। दिन में मेरे चाचा इस पेड़ की देखभाल करते हैं क्योंकि यह पेड़ हमारे खेतों के बीच में लगा हुआ.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now