मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने दिया इस्तीफा, जानिए सरपंच से चेयरमैन तक का सफर

On: March 15, 2024 2:21 PM
Follow Us:

HSSC: हरियाणा की राजनीति पिछले तीन दिन माहोल गरमाया हुआ है। जहां दो दिन पहले सीएम को बदला था वहीं राजनीति में बड़ी उथल- पुथल के बाद अब एक और बड़ी  Bhopal Singh Khadri resigns खबर सामने आई है। सरपंच से चेयरमैन तक वे कैसे पहुंचें, जानिए पूरा सफर !

चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने दिया इस्तीफा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया गया है। उनका यह फैसला हरियाणा में सीएम चेहरा बदलने के बाद आया है।

 

 

सरकार बदलते चेयरमैन की विदाई

ग्रुप C व D की भर्तियों में विवाद को लेकर भोपाल सिंह खदरी काफी सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी विदाई की भी संभावना जताई जा रही थी। हरियाणा में हुई कई भर्तियों के मामले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं।

यह भी पढ़ें  Breaking News: शिक्षा की अलख जगाने निकली कौशल्या ह्यूमैनिटी फाऊंडेशन

 

HSSC

सरपंच से चेयरमेन तक का सफर

एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले भोपाल सिंह खदरी ने अपना राजनीतिक सफर गांव के सरपंच से शुरू किया था। सरपंच पद पर रहते हुए ही उन्हें HSSC का सदस्य नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें चेयरमैन के पद पर नियुक्ति किया गया था।

आठ विषयों में एमए और विधि स्नातक हैं नए चेयरमैन

नवनियुक्त चेयरमैन भोपाल सिंह यमुनानगर जिले के खदरी गांव के एक सामान्य और साधारण किसान परिवार से आते हैं। आरएसएस की पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले भोपाल सिंह उच्च शिक्षित, बेहद सामान्य और साधारण व्यक्तित्व के धनी हैं।

यह भी पढ़ें  रेवाडी में चिक्तिसकों ने काले बैज लगाकर किया रोष प्रदर्शन, जानिए क्यों

PM Kisan Mandhan Yojana: किसानों की बल्ले बल्ले, अ​ब मिलेगी इतनी पेंशन, बस ये करना होगा काम ?

वे आठ विषयों में एमए के साथ साथ विधि स्नातक भी हैं। उनकी गिनती संघ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्रों में होती है। उनकी अपने गांव व इलाके में पूर्व सरपंच भोपाल सिंह के नाम से पहचान है। वह केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया के सचिव भी रह चुके हैं।

एक रुपये शगुन लेने पर मोदी ने की थी तारीफ

पिछले साल अपने इकलौते बेटे की शादी में मात्र एक रुपया शगुन लेने के कारण भोपाल सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। उनकी प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें  Gurugram News: अरावली पहाड़ियों से जुड़ेगा पर्यटन, भारत यात्रा केंद्र को मिलेगा इको-टूरिज्म अवतार

Murder in Train: गाजियाबाद के युवक का हत्या किया शव Rewari Train में मिला ?

नियुक्ति के बाद भोपाल सिंह ने कहा कि बीते छह साल की भांति भर्ती प्रक्रिया को ईमानदारी, योग्यता और पारदर्शी तरीके से आगे भी जारी रखा जाएगा। सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इच्छानुसार योग्यता को प्राथमिकता उनका लक्ष्य व एकमात्र ध्येय रहेगा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now